फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Block committee Ellenabad: Kavita Devi became head and Suman became deputy head

ब्लॉक समिति ऐलनाबाद : कविता देवी प्रधान व सुमन बनीं उपप्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Block committee Ellenabad: Kavita Devi became head and Suman became deputy head
एसडीएम वेद प्रकाश बैनीवाल कविता देवी को सर्टिफिकेट देते। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। ब्लॉक समिति के प्रधान व उपप्रधान के लिए चुनाव मंगलवार को संपन्न हुए। इसमें गांव नीमला निवासी कविता देवी को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इसके साथ ही ढाणी बचन सिंह निवासी सुमन उपप्रधान बनीं। उपप्रधान पद के लिए वोटिंग हुई। इसमें सुमन को 23 में से 20 मत प्राप्त हुए।
खंड में ब्लॉक समिति के प्रधान व उपप्रधान के चुनाव के लिए पंचायत समिति सदस्यों की प्रथम बैठक हुई। यह बैठक एसडीएम ऐलनाबाद डॉ. वेदप्रकाश बैनीवाल की अध्यक्षता में खंड कार्यालय में हुई। इसमें कुल 25 सदस्यों में से 23 सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि पंचायत समिति के प्रधान पद के लिए केवल एक नामांकन-पत्र गांव नीमला निवासी कविता देवी धर्मपत्नी हेमराज ने दाखिल किया। इस पर उन्हें सर्वसम्मति से प्रधान पद के लिए चुना गया। इसी प्रकार उपप्रधान पद के लिए ढाणी बचन सिंह निवासी सुमन धर्मपत्नी पवन कुमार व सोहन सिंह ने नामांकन-पत्र दाखिल किए। इसके बाद ईवीएम से सभी सदस्यों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। इसके परिणाम में सुमन को 20 मत व सोहन सिंह को तीन मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सुमन उपप्रधान चुनीं गईं। इस दौरान खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ऐलनाबाद युद्धवीर सिंह सिंधु भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed