फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Black flags hoisted in village Gadrana of Sirsa

Sirsa News: विरोध स्वरूप गदराना गांव में घरों और खंबों पर लगाए काले झंडे

Sat, 24 Feb 2024 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 24 Feb 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
Black flags hoisted in village Gadrana of Sirsa
सिरसा के गांव गदराना में घर पर लगे काले झंडे।
सिरसा। किसान आंदोलन अब अलग स्वरूप लेने लगा है। जहां पर डबवाली और सिरसा में किसान धरने पर बैठकर विरोध जता रहे हैं। अब गांवों से भी ग्रामीणों का समर्थन उन्हें मिलने लगा है। इसके लिए कई नेता गांवों में घर-घर जाकर संपर्क कर रहे थे। इसी कड़ी में शनिवार को कालांवाली क्षेत्र के गांव गदराना में अलग ही नजारा देखने के लिए मिला। गांव के घरों और गलियों पर लंबे खंबों पर काले झंडे नजर आए। ग्रामीणों ने किसान आंदोलन में किसानों का समर्थन दिया। उन्होंने खनौरी बॉर्डर पर मारे गए युवा किसान शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि देकर अपना रोष जताया।
विज्ञापन

गांव गदराना के सरपंच बेअंत सिंह ने बताया कि गांव के लोगों ने गुरुद्वारा साहिब के द्वार पर बैठक की। इसके बाद सभी गांव वालों ने सहमति दी कि गांव में किसानों के समर्थन में विरोध स्वरूप काले झंडे लगाए जाएं। ऐसे में गांव के 400 से ज्यादा घरों पर झंडे लगाए गए हैं। इस गांव में करीब 525 घर हैं। सरपंच ने बताया कि 26 फरवरी को होने वाले ट्रैक्टर रोड शो में ग्रामीण बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बडागुढ़ा के पास भी हाईवे पर आकर किसानों संगठनों को समर्थन देंगे।
विज्ञापन


रोड़ी के किसानों ने लिया सीमा पर कूच का निर्णय
गांव रोड़ी स्थित गुरद्वारा साहेब दसवीं पातशाही में शनिवार सुबह नौ बजे किसान एकजुट हुए। उन्होंने दिल्ली कूच सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट हिसार मंडल के प्रधान सिकंदर सिंह रोड़ी ने किसानों को मौजूदा हालात बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड़ी ने कहा कि गांव रोड़ी जिले का सबसे बड़ा गांव है। रोड़ी ने मुख्यमंत्री तक दिए हैं। रोड़ी हमेशा आंदोलनों में बढ़चढ़ कर भाग लेता रहा है। पिछले आंदोलन में भी रोड़ी के कई किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। उन्होंने अपना सहयोग दिया था। इन किसानों ने इस बार भी किसान आंदोलन का समर्थन किया है। इसलिए गांव के कई लोग एकजुट होकर सीमा पर पहुंचेंगे। इस मौके पर गुरविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, कुलदीप सहित कई किसान मौजूद रहे।

डबवाली सीमा
डबवाली की बठिंडा सीमा पर किसानों का विरोध जारी है। पंजाब से आए किसान वहां विरोध कर रहे हैं। डबवाली के किसान और नेता भी उनके समर्थन में आने लगे हैं। ऐसे में सीमा पर किसानों का जमावड़ा निरंतर बढ़ रहा है। हालांकि किसानों का विरोध शांतिपूर्वक रहा। शनिवार को 10 से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार लोग बठिंडा की सीमा पर पहुंचे। उन्होंने 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने का निर्णय लिया है।

भारतीय किसान यूनियन ने जगदेव सिंह चौक से भगत सिंह चौक तक कैंडल मार्च निकाला। गांव शेरगढ़, सक्ताखेड़ा, अबूबशहर, अलीकां, डबवाली गांव, मांगेआना, पन्नीवाला से सटे 10 अन्य गांवों के किसानों ने भी अपने क्षेत्रों में कैंडल मार्च निकाला। डबवाली में धरने पर बैठे किसानों ने भी कैंडल मार्च निकालकर मृतक शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed