फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Black deer died in Ganga village, dogs hunted it

Sirsa News: गांव गंगा में काले हिरण की मौत, कुत्तों ने बनाया शिकार

Sun, 27 Apr 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 27 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Black deer died in Ganga village, dogs hunted it
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव गंगा से लंबी रोड पर काला हिरण मृत अवस्था में पाया गया। भूख, प्यास के कारण हिरण कमजोर हो चुका था। इस कारण कुत्तों ने उसे अपना शिकार बना लिया। इस घटना पर वन्यजीव प्रेमियों ने रोष जताया।
जिले के लोगों में वन्यजीवों के लिए विशेष प्रेम देखने के लिए मिलता है। खेतों में नील गाय, काला हिरण, चिंकारा सहित कई वन्यजीव नजर आते हैं। एक माह की नहरबंदी और गेहूं कटाई का सीजन होने के कारण वन्यजीवों के लिए कष्टदायी रहा है। नहर, जोहड़ पूरी तरह से सूख गए। गेहूं की कटाई के कारण खालों में भी पानी नहीं चला तो वन्यजीवों की जान पर बन आई।
विज्ञापन

वन्यजीव प्रेमी चंद्रमोहन ने बताया कि गांव गंगा और आसपास के क्षेत्रों में पशुओं समेत वन्यजीवों के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। सोलर नलकूप चलाकर खालों और खुली जगहों में पानी भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में नील गाय और हिरण की अच्छी खासी संख्या है। संरक्षित पशु होने के कारण इनको मारना प्रतिबंधित है। इन्हें मारने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। पूर्व में भी जीव रक्षक दल और जीव प्रेमियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने 10 से ज्यादा लोगों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed