{"_id":"5918a56b4f1c1b0a69853133","slug":"bjp-loss-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को झटका, एकमात्र उम्मीदवार हारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को झटका, एकमात्र उम्मीदवार हारा
अमर उजाला/ब्यूराो/सिरसा
Updated Mon, 15 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द रानियां सहकारी मार्केटिंग कम विपणन समिति रानियां के प्रबंधक कमेटी के चुनावों में कुल छह जोन के लिए चुनाव करवाए गए। शहर में चुनावों को लेकर गहमा-गहमी रही। छह जोन में हुए चुनाव में किसी को बहुमत नहीं मिला हैं। जोन पांच और छह में टॉस से उम्मीदवारों की जीत का फै सला हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात की। लोगों में चुनाव के प्रति उत्साह देखने को मिला। चुनाव करवाने के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न अधिकारियों की कर्मचारियाें की ड्यूटी लगाई गई। जोन नंबर दो में सहकारिता विभाग के निरीक्षक जितेंद्र वर्मा को निर्वाचन अधिकारी तैनात किया गया। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन हुए। कुल छह जोन में से दो जोन सर्व सम्मति से निदेशक पद के लिए चुने गए थे। जोन नंबर एक और तीन में सर्वसम्मति से राजकुमार और अमरजीत कौर को चुना गया। जोन नंबर दो में कुल चार उम्मीदवार थे जिसमें से सलवंत सिंह व गगनदीप सिंह ने जगजीत सिंह को समर्थन दे दिया था, जिससे मैदान में केवल दो ही उम्मीदवार रह गए थे। वहीं जोन नंबर दो के चुनाव में 644 वोटों में से 391 वोट पोल हुए जिसमें भाजपा समर्थित अजमेर सिंह को केवल 95 वोट से ही संतोष करना पड़ा वहीं प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार जगजीत सिंह को 296 वोट मिले। अजमेर सिंह को 201 वोट से हार का सामना करना पड़ा।
उधर जोन नंबर चार में सुंदर मेघवाल ने जीत हासिल की। जोन नंबर पांच में दो उम्मीवारों का टॉस से फैसला हुआ जिसमें दलीप कुमार ने जीत हासिल की। वहीं जोन नंबर छह में भी टास से फैसला हुआ जिसमें सुमित्रा झोरड ने जीत हासिल की। इन दोनों जोन में दो दो ही वोट थे और दोनों ही बतौर उम्मीदवार मैदान में थे। दोनों ने अपनी अपनी वोट डाल ली। ऐसे में बराबर वोट होने पर टॉस से फैसला हुआ। जीत के बाद समर्थकों में उत्साह नजर आया। इस अवसर पर निर्मल वडैच, गुरनाम झब्बर, पैक्स चेयरमैन बीएस विर्क, वाईस चेयरमैन सुखप्रीत बराड, जसवंत विर्क सरपंच, राजेंद्र रंधावा पूर्व चेयरमैन, सलवंत सिंह पार्षद, गगन विर्क, बलिहार सिंह, गगनदीप खिंडा, स्वर्ण जज, प्यारा राम लाहौरिया, सुरेंद्र विर्क पूर्व सरपंच, बीर काहलों, लखबीर काहलों, ऊधम सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।