{"_id":"665ce40abda33643ed0dc698","slug":"bjp-leader-beaten-up-in-panihari-due-to-election-rivalry-bricks-pelted-at-house-and-vandalized-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-120573-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चुनावी रंजिश में पनिहारी में बीजेपी नेता को पीटा, घर पर बरसाईं ईंटें और तोड़फोड़ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चुनावी रंजिश में पनिहारी में बीजेपी नेता को पीटा, घर पर बरसाईं ईंटें और तोड़फोड़ की
Mon, 03 Jun 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 03 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
हमले में टूटा गेट।
सिरसा। गांव पनिहारी में 25 मई को बोगस वोट गिरवाने को लेकर हुई रंजिश के चलते भाजपा के पूर्व सचिव के घर पर लोगों ने हमला बोल दिया। लोगों ने उनके घर पर ईंटें बरसाई और दरवाजा भी तोड़ दिया। यही नहीं भाजपा नेता से भी मारपीट की गई। घायल बीजेपी नेता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिरसा सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में भाजपा नेता हरबंस लाल की शिकायत पर 4 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने, तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में भाजपा के पूर्व सचिव हरबंस लाल ने बताया कि उनके गांव पनिहारी में 25 मई को जब मतदान हो रहा था तो उपायुक्त कार्यालय से रिटायर्ड कर्मचारी यहां पर कांग्रेस पार्टी का एजेंट था। मुझे किसी ने बताया कि हमारे वोट कोई अन्य व्यक्ति डालकर चला गया है। जब वह पोलिंग बूथ नंबर-126 पर गया और प्रीजाइडिंग ऑफिसर से इस बारे में बात की, तो रामचंद्र ने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया, ताकि झगड़ा हो जाए और गिरे बोगस वोटों से पर्दा हट जाए। इसके बाद भाजपा के एजेंट ने इसका विरोध शुरू किया तो रिटायर्ड कानूनगो व कांग्रेस कार्यकर्ता तेजभान वहां पर आ गया और गाली गलौच करने लगा। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी कहासुनी भी हुई।
हरबंसल लाल ने बताया कि इसके बाद तेजभान अपने 100-150 लोगों को लेकर उसी दिन करीब 7 बजे हमारे घर पर हमला करने की मंशा से आ गया। गांव के मौजिज लोगों के कहने पर उस दौरान लड़ाई रुक गई। इसी दिन रात को साढ़े 11.30 जब लोग अपने-अपने घरों में चले गए तब कांग्रेस के एक अन्य कार्यकर्ता कीमत फौजी अपने 4-5 आदमी लेकर उनके घर पर आया व लड़ाई-झगड़ा करने लगा। इस दौरान उनके भाई व परिवार को इकट्ठा होता देखकर सभी भाग गए। इसके बाद उन्होंने इस मामले में शिकायत सदर थाने में दी और बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया।
विज्ञापन
हरबंस लाल के अनुसार, राजीनामे के बाद जब 31 मई वह दवाई स्टोर पर गया, तेजभान, काला, कीमत उर्फ गंदू व संदीप गली में खड़े थे। कीमत ने उसका गला पकड़ लिया व धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान आसपास के लोग वहां पर पहुंच गए और उसका बचाव किया, लेकिन चोट के कारण उसके सिर से खून बहने लगा। लोगों ने उसे सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोप है कि बाद में तेजभान पटवारी ने 100 आदमियों के साथ मिलकर उनके घर पर ईंट व पत्थर बरसाए तथा कापों व गंडासों से उनके घर के गेट को तोड़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को की। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
सिरसा सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में घायल हरबंस की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। सदर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।