फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   BJP flag hoisted at Halopa supremo's palace

हलोपा सुप्रीमो के महल पर लहराया भाजपा का झंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP flag hoisted at Halopa supremo's palace
विधायक गोपाल कांडा के आवास पर लगा बीजेपी का झंडा - फोटो : Sirsa
सिरसा। कहा जाता है कि राजनीति में सब कुछ संभव है। परिस्थितियां बदलते देर नहीं लगती। लेकिन एक पार्टी के नेता के घर किसी दूसरी पार्टी का झंडा लगाया जाना संभव सा नजर नहीं आता, वह भी उस स्थिति में जब दल का दूसरी पार्टी में विलय ना हुआ हो। लेकिन ऐसा कुछ सिरसा में हो गया जब शुक्रवार को हलोपा सुप्रीमो के घर पर भाजपा का झंडा लहरा रहा था।
विज्ञापन

सिरसा के विधायक गोपाल कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी यानी हलोपा के सुप्रीमो है। हलोपा अभी भी सक्रिय है और किसी अन्य पार्टी में विलय भी नहीं हुआ है। लेकिन इसके बावजूद उनके रानियां रोड स्थित महल पर शुक्रवार को भाजपा का झंडा लहराता हुआ दिखाई दिया। इसका मुख्य कारण ये है कि गोपाल कांडा के छोटे भाई गोबिंद कांडा हाल ही में भाजपा में शामिल हो गए हैं और पार्टी ने उन्हें ऐलनाबाद उपचुनाव में अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

कुटिया में हुई बैठक, चुनाव को लेकर बनाई रणनीति
श्री तारा बाबा कुटिया में भाजपा की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विधायक कमल गुप्ता, गोपाल कांडा, सुभाष बराला, जजपा से दिग्विजय चौटाला सहित अन्य नेता शामिल हुए। इस दौरान ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई और रणनीति बनाई। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में प्रचार करें और गोबिंद कांडा को जिताने के लिए काम करें। इस दौरान आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। किसानों की ओर से विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए रानियां रोड पर कुटिया के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed