फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bike riding miscreants looted 25 thousand rupees from shopkeeper

Sirsa News: बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार से लूटे 25 हजार रुपये

Thu, 26 Sep 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 26 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted 25 thousand rupees from shopkeeper
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडागुढ़ा। गांव रघुआना से पन्नीवाला मोटा रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुकानदार को डराकर उससे 25 हजार रुपये लूट लिए। बडागुढ़ा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में गांव बडागुढ़ा निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह गांव रघुआना के पास पन्नीवाला मोटा रोड पर सेनेटरी व टाइल की दुकान करता है। 24 सितंबर की रात्रि करीब साढ़े 8 बजे वह दुकान बंद कर घर के लिए चला था। रास्ते में बाइक सवार 3 लोगों ने उसे रोक लिया इनके पास डंडे थे। अनिल का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे डराते हुए उसका गला पकड़ लिया और उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। आरोपी पर्स में से 25 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed