फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bike riding laborer dies due to collision with police PCR

Sirsa News: पुलिस पीसीआर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

Sat, 21 Sep 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 21 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bike riding laborer dies due to collision with police PCR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बी ब्लाॅक के पास शुक्रवार रात पुलिस पीसीआर की गाड़ी से एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
चंडीगढ़िया मोहल्ला निवासी सिकंदर (28) मजदूरी करता था। उसके दो बच्चे हैं। शुक्रवार रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर खाना लेने के लिए ढाबे पर गया था। इसी दौरान बी ब्लाॅक के पास पीसीआर की चपेट में आकर सिकंदर घायल हो गया। रात में उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर सिकंदर की पत्नी ऊषा रानी भी अन्य परिजनों संग अस्पताल पहुंची तो पता चला कि गंभीर हालत के कारण उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर किया गया है। कुछ देर बाद सिकंदर की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने सिकंदर के परिजनों को बताया कि पुलिस की पीसीआर गाड़ी से यह दुर्घटना हुई है और ज्यादा चोट लगने के कारण सिकंदर की मौत हो गई। मृतक सिकंदर की पत्नी ऊषा के बयानों के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 106, 281, 324 (4) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed