फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bike riders took the attendants hostage at two liquor vends and looted Rs 50,000.

Sirsa News: दो शराब ठेकों पर कारिंदों को बंधक बनाकर 50 हजार रुपये लूट ले गए बाइक सवार

Mon, 20 Jan 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 20 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bike riders took the attendants hostage at two liquor vends and looted Rs 50,000.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन








सिरसा। ऐलनाबाद के गांव कर्मशाना और ढाणी शेरा के दो शराब ठेकों पर रविवार रात कारिंदों को बंधक बनाकर बाइक सवार युवक 50 हजार रुपये लूटकर ले गए। दोनों मामलों में कारिंदों की पहले पिटाई की फिर बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया।

बाइक सवार आरोपी कारिंदों के मोबाइल फोन और शराब ठेके की चाबी लेकर भाग गए। सोमवार सुबह जब ठेके पर दूसरे कारिंदे आए तो बंधकों को मुक्त करवाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों कारिंदों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन




ऐलनाबाद के ढाणी शेरा के शराब ठेके के कारिंदे बिहार के लहोरी जिला निवासी विनोद कुमार पुत्र बलराम यादव ने बताया कि वह हिम्मत कुमार एंड कंपनी के ढाणी शेरा के शराब ठेके पर सेल्समैन का कार्य करता है। रविवार अलसुबह 3 : 15 बजे ठेके पर दो अज्ञात मोटर साइकिल सवार युवक आए। दोनों युवकों के हाथों में पिस्तौल थी। दोनों ने आते ही ठेका खुलवाया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद दोनों ने पिस्तौल दिखाकर ठेके के गल्ले में रखे 15,000 रुपये निकाल लिए। जाते वक्त दोनों युवक उसे बंधक बनाकर शराब ठेके की चाबी अपने साथ ले गए। सुबह जब दूसरा कारिंदा आया तो उसने उसे मुक्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं दूसरे मामले में ऐलनाबाद के गांव कर्मशाना में शराब ठेके के कारिंदे आदमपुर के गांव भोड़िया बिश्नोईयां निवासी बलिंद्र सिंह पुत्र जगदीश चंद्र ने पुलिस को लूट की शिकायत दी। उसने बताया कि रविवार रात डेढ़ बजे ठेके पर तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक आए। उनके हाथों में पिस्तौल थी। उन्होंने आने के साथ ही उसके साथ मारपीट की।


बाद में पिस्तौल तानकर गल्ले में रखे 35,000 रुपये निकाल लिए। बलिंद्र ने बताया कि जाते वक्त तीनों युवक उसे बांध गए और ठेके की चाबी व मोबाइल फोन अपने साथ ले गए। सुबह शराब ठेके के मालिक और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed