फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bike rider dies under suspicious circumstances, marks found on deceased's neck

Sirsa News: बाइक सवार व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतक के गले पर मिले निशान

Mon, 25 Nov 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 25 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies under suspicious circumstances, marks found on deceased's neck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हिसार रोड स्थित मौजूखेड़ा गांव के निकट पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान डिंग मंडी थाना क्षेत्र के गांव नरेलखेड़ा निवासी छिंद्र सिंह के तौर पर हुई।
मृतक कंबाइन चालक था और डिंग मंडी क्षेत्र में कार्य करता था। डिंग थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर ही है। जानकारी के अनुसार, युवक का शव उसकी बाइक से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ मिला था। मृतक के गले पर निशान मिले।
विज्ञापन

इसलिए पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। मृतक के भाई जरनैल सिंह ने बताया कि 36 वर्षीय छिंद्र सिंह सीजन के दौरान डिंग क्षेत्र में काम कर रहा था। चार-पांच दिन से वह घर पर ही था। उसकी पत्नी शादियों में खाना बनाने का काम करती है। मृतक का 10 साल का बेटा है और आठ साल की बेटी है। शनिवार को उसकी पत्नी काम के लिए भट्टू जाने का कहकर घर से गई थी। रात्रि 12 बजे छिंद्र सिंह घर से अपनी बाइक लेकर अपनी पत्नी को काम से वापस घर लाने का कहकर निकला था। जरनैल सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे उनके पास छिंद्र के फोन से काॅल आया। इसमें पुलिस ने उसकी दुर्घटना में मौत होने की सूचना दी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो तब तक छिंद्र सिंह के शव को पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई के अनुसार घटनास्थल पर पुलिस को बरामद हुई छिंद्र सिंह की बाइक पर दुर्घटना के कोई निशान नहीं थे। जबकि छिंद्र सिंह के गले पर फंदे के निशान व नाक से खून निकला हुआ जरूर था। परिजनों के अनुसार छिंद्र सिंह का किसी के साथ कोई विवाद भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed