फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bike rider dies, two injured in collision with speeding car

Sirsa News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Sun, 17 Dec 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 17 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies, two injured in collision with speeding car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां।
शहर के जीवन नगर रोड स्थित एक पैलेस के समीप तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक काे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान साजन पुत्र सूर्य देव निवासी भोजपुर जिला चतरा झारखंड के रूप में हुई है। घायलों में पंकज कुमार व मंगू कुमार शामिल है।

पंकज, मंगू व साजन तीनों युवक कैटरिंग का काम करते थे। शनिवार रात को एक पैलेस में आयोजित शादी में काम खत्म होने के बाद वापस अपने घर की तरफ जा रहे थे। जीवन नगर रोड स्थित एक पैलेस के नजदीक पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें काे उपचार के लिए रानियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर जाया गया। यहां डॉक्टरों ने साजन कुमार को मृत घोषित कर दिया। रानियां थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि घायल पंकज के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed