{"_id":"688a56faeae94b34ee03c8d4","slug":"bike-collided-with-electric-pole-young-man-died-during-treatment-sirsa-news-c-128-1-slko1008-141698-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बिजली के पोल से टकराई बाइक, इलाज के दाैरान युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बिजली के पोल से टकराई बाइक, इलाज के दाैरान युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक खुशी
डबवाली। गांव गिदड़खेड़ा में मोटरसाइकिल के बिजली के पोल से टकराने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। 20 वर्षीय खुशी ने एक दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी। मंगलवार सुबह मोटरसाइकिल लेकर गांव में ही जा रहा था।
इसी दौरान अचानक उसकी मोटरसाइकिल गांव में एक बिजली के पोल से टकरा गई, हादसे में खुशी के सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे घायल अवस्था में तुरंत डबवाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बठिंडा एम्स रेफर कर दिया था। जहां एम्स में इलाज के दौरान खुशी ने दम तोड़ दिया।
शव का पोस्टमार्टम बुधवार को डबवाली के नागरिक अस्पताल में किया गया। खुशी अपने परिवार के साथ गांव गिदड़खेड़ा की ढाब में रहता था और उसके दो भाई हैं और वह अविवाहित था। चौटाला चौकी प्रभारी आनंद बेनीवाल ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हो गई थी। मृतक खुशी के पिता तेजिंदर सिंह के बयानों पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।