{"_id":"6528392e7a47cf6e25064077","slug":"bhup-singh-jangra-passed-llb-exam-at-the-age-of-61-sirsa-news-c-128-1-sir1002-7955-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 61 की उम्र में भूप सिंह जांगड़ा ने एलएलबी की परीक्षा की उत्तीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 61 की उम्र में भूप सिंह जांगड़ा ने एलएलबी की परीक्षा की उत्तीर्ण
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षा उम्र की मोहताज नहीं है। इसकी कोई समय सीमा नहीं है। जितना मर्जी ग्रहण करो आपके ज्ञान में वृद्धि ही करेगी। उक्त बात चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के विधि विभाग के चेयरपर्सन मुकेश कुमार ने 61 वर्षीय भूप सिंह जांगड़ा को एलएलबी पूरी करने पर डिग्री प्रदान करते हुए कही। भूप सिंह जांगड़ा सहायक डीडीपीओ ऑफिस सिरसा से सेवानिवृत्त है।
भूप सिंह जांगड़ा ने बताया कि सेवानिवृत्त होने के बाद खाली समय का सदुपयोग करने के लिए उन्होंने एलएलबी करने का मन बनाया। इसके लिए सीडीएलयू में दाखिला लिया। उन्होंने विधि स्नातक की शिक्षा एक नियमित छात्र के तौर पर की। जांगड़ा ने बताया कि उन्हें स्वयं पर विश्वास था कि वो इसे कर सकते हैं। क्योंकि कोई भी कार्य तब तक सफल नहीं होता, जब तक हमारे अंदर आत्मविश्वास नहीं है। विधि विभाग के चेयरपर्सन मुकेश कुमार ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में इस उम्र में पढ़ाई को बेहतर तरीके से कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं। अगर जुनून व कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि भूप सिंह जांगड़ा ने अपनी सफलता से ये साबित कर दिया है कि पढ़ाई की कोई समय सीमा नहीं है।