फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bhim got Shaurya Chakra

Sirsa News: आतंकवादियों को मारने और लोगों को बचाने पर भीम को मिला शौर्य चक्र

Sun, 07 Jul 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 07 Jul 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Bhim got Shaurya Chakra
सिरसा के नायक भीम सिंह दहिया को सम्मानित करतीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू। 
सिरसा। गांव डिंग मंडी निवासी भारतीय सेना के जवान नायक भीम सिंह दहिया को शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में शौर्य चक्र देकर सम्मानित किया। भीम सिंह को शौर्य चक्र मिलने पर जिले के लोगों ने खुशी जताई। उन्हें यह सम्मान अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की परवाह किए बिना वीरतापूर्ण साहस और शौर्य का प्रदर्शन करते हुए आतंकवादियों को मार गिराने के लिए दिया गया।
विज्ञापन

मार्च 2011 में भारतीय सेना में शामिल हुए नायक भीम सिंह दहिया द राजपूताना राइफल्स व 9वीं बटालियन द राष्ट्रीय राइफल्स के जवान हैं। परिवार में वे दो भाई है। उनके बड़े भाई गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। उनके परिवार में पिता देवीलाल, माता रेशमा देवी, पत्नी मोनिका है। नायक भीम सिंह की दो बेटियां है। उनका पूरा परिवार खेतीबाड़ी करता है।
विज्ञापन

नायक भीम सिंह ने इस तरीके से दिया ऑपरेशन को अंजाम
द राजपूताना राइफल्स, 9वीं बटालियन द राष्ट्रीय राइफल्स के नायक भीम सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर 2022 को दक्षिण कश्मीर के एक गांव में आतंकवादी समूह की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके पश्चात कॉम्बैट टीम कमांडर के रूप में उन्होंने आतंकवादियों की प्रारंभिक घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया। ऑपरेशन के तहत जब गांव से नागरिकों को बाहर निकाला जा रहा था तो आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए ग्रेनेड फेंकना शुरू कर दिए। जिसमें एक अधिकारी घायल हो गया। इस दौरान भीम सिंह ने सटीक गोलीबारी से आतंकवादी को मार गिराया और घायल अधिकारी को सुरक्षित वहां से निकाला। नायक भीम सिंह अपनी टीम के लिए गंभीर खतरे को भांपते हुए छिपे हुए आतंकवादियों की ओर रेंगते रहे और एक जोखिम भरे स्थान पर चले गए। उन्होंने बताया कि इसी दौरान रात को करीब 7 बजकर 10 मिनट पर आतंकवादियों ने फिर से ग्रेनेड फेंक कर दो और नागरिकों को घायल कर भागने का प्रयास किया। इस प्रतिक्रिया में नायक भीम सिंह ने अपने स्थान से हटकर आतंकवादी को पूरी तरह से आश्चर्यचकित कर उसे बहुत करीब जाकर मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed