फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Beware of fake websites and social media platforms selling cheap products: SP

सस्ते उत्पाद बेचने वाली फर्जी वेबसाइट व सोशल मीडिया प्लेटफार्म से बचें : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Beware of fake websites and social media platforms selling cheap products: SP
डबवाली। साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करते हुए पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर ने कहा कि आज के तकनीकी युग में साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों की मेहनत की कमाई को निशाना बना रहे हैं । कभी सस्ते सूट, कभी क्रिप्टो करेंसी में मोटा मुनाफा, तो कभी फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर उनकी निजी व बैंक संबंधी जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सस्ते उत्पादों का लालच देकर फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। कई बार जब उपभोक्ता उत्पाद वापस करने या रिफंड के लिए संपर्क करता है, तो ऐसे फर्जी प्लेटफॉर्म रिफंड के नाम पर पहले कुछ राशि जमा करवाने को कहते हैं। जैसे ही व्यक्ति राशि जमा करता है, ठग उसके बैंक खाते से संबंधित जानकारी हासिल कर लेते हैं और बड़ी ठगी को अंजाम देते है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज मोबाइल व इंटरनेट का उपयोग बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी कर रहे हैं, ऐसे में सावधानी और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

----------------



फर्जी वेबसाइटों से बचने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
- किसी भी वेबसाइट के यूआरएल (वेबसाइट पता) को ध्यान से जांचें, स्पेलिंग व डोमेन नाम पर विशेष ध्यान दें।
- वित्तीय या निजी जानकारी दर्ज करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वेबसाइट सुरक्षित कनेक्शन का उपयोग कर रही है।
- केवल आधिकारिक सरकारी या विश्वसनीय वेबसाइटों पर ही भरोसा करें।
- निजी जानकारी मांगने वाले संदिग्ध ईमेल, मैसेज या लिंक से बचें।
- ऑनलाइन खरीदारी से पहले वेबसाइट की प्रमाणिकता की जांच अवश्य करें।
- बहुत कम कीमत, अत्यधिक आकर्षक विज्ञापन, अजीब डिजाइन या अनुचित भाषा वाली वेबसाइटों से सतर्क रहें।
- एंटी वायरस व ब्राउजर को हमेशा अपडेट रखें।
- मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें और समय-समय पर बदलते रहें।
----------------

साइबर ठगी होने पर क्या करें



- साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
- नजदीकी थाना/साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज करवाएं।



- सावधानी और सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed