फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Beti Bachao is not a slogan, it is a warning to the public: Dr. Gupta

बेटी बचाओ नारा नहीं, जनता के लिए चेतावनी है : डॉ. गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Beti Bachao is not a slogan, it is a warning to the public: Dr. Gupta
सिरसा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा नहीं है, बल्कि भाजपा नेताओं की करतूतों से जनता के लिए चेतावनी बना गया है। भाजपा सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक दुष्कर्म के मामलों में लिप्त हैं। ये देश का दुर्भाग्य है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ऐसे नेता 26 जनवरी को ध्वजारोहण करेंगे। यह शहीदों को अपमान है। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कही।
विज्ञापन

वे रविवार को सिरसा में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जूनियर कोच से छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर रहे मंत्री संदीप सिंह को 26 जनवरी को मुख्य अतिथि बनाया गया है। आम आदमी पार्टी इसकी पुरजोर विरोध करेगी। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपने मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करना चाहिए था, लेकिन सरकार उनको सम्मान दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पहलवान बेटियां जंतर-मंतर पर न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं। केंद्रीय खेल मंत्री कहते हैं कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह चार सप्ताह के लिए सभी कार्यकलापों से दूर करेंगे, वहीं कुश्ती संघ अध्यक्ष बोल रहे हैं कि जल्द ही एजीएम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में बेटियों की सुरक्षा और न्याय की बात करना बेमानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के खिलाफ भी 2018 में महिला ने रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। ऐसी सरकार को जनता सबक सिखाने का काम करेगी। पूरे देश के कोने-कोने में महिलाओं को भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायकों से खतरा है। आम आदमी पार्टी ये मांग करती है कि सभी आरोपियों को पद से बर्खास्त कर कड़ी कार्रवाई करे। नगर परिषद के चुनाव में आप मजबूती से लड़ेगी और जीतेगी। 2024 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन का काम करेगी। इस अवसर पर जोन प्रभारी लक्ष्य गर्ग, सह प्रभारी कुलदीप गदराना, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र एडवोकेट, जिला संगठन सचिव हैप्पी रानियां, विधानसभा अध्यक्ष हंसराज, केसी कंबोज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed