फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Benefits of government schemes should reach every eligible person: Sharma

हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ : शर्मा

Sat, 02 Aug 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Benefits of government schemes should reach every eligible person: Sharma
कार्यक्रम प्रधान मंत्री का संबोधन सुनते भाजपा जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा और अन्य। स्रोत : सूचना विभ
सिरसा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत शनिवार को किसानों को 20वीं किस्त जारी की गई। इस अवसर पर पंचायत भवन में प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। कार्यक्रम का यहां लाइव टेलीकास्ट किया गया।
विज्ञापन

पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा डबवाली रेणू शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा सुभाष चंद्र ने की। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि डा. सुखदेव सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में एक बन चुका है। केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि देश के हर पात्र नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस दिशा में सरकार पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर काम कर रही है। आज शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा, औद्योगिक विकास जैसे क्षेत्रों में भी ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। आने वाले समय में और भी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर पात्र लाभार्थी को और सशक्त करने का कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्टी के प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य ने कहा कि योजना ने किसानों को समय पर आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें खेती-बाड़ी से जुड़ी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में सहयोग दिया है। पहले किसान सहायता के लिए दफ्तरों के चक्कर काटते थे, लेकिन आज केवल एक क्लिक में सरकार सीधे डीबीटी के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेज रही है। यह पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करने वाली सरकार की पहचान है।



जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र ने बताया कि जिला सिरसा में अब तक 137425 किसान इस योजना के तहत पंजीकृत है। इस योजना के तहत जिला सिरसा में अब तक 19 किस्तों में कुल 434.07 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। आज 20वीं किस्त के तहत जिला सिरसा में 22.70 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।




उप निदेशक कृषि डाॅ. सुखदेव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 24 फरवरी 2019 को लागू की गई थी। यह योजना सभी किसानों के लिए लागू है, जिन किसानों के नाम 1 फरवरी 2019 से पहले से कृषि भूमि पर मालिकाना अधिकार है। आयकर दाता, पेंशनर्स, सरकारी विभाग में कार्यरत व्यक्ति व किसान इस योजना के लाभ प्राप्ति के पात्र नहीं है। इस योजना के तहत भुगतान लाभार्थियों के आधार रिकार्ड के प्रमाणीकरण के बाद किया जा रहा है। योजना के लिए एक विशेष वेब पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटपीएमकिसानडॉटजीओवीडॉटइन बनाया गया है। इसके माध्यम से किसान स्वयं अपने मोबाइल से या अटल सेवा केंद्र से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed