{"_id":"5908d4ea4f1c1b810d441224","slug":"begu-road-sirsa-fire-in-shop-sirsa-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनवर्टर बैटरी फटने से दुकान में लगी आग, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनवर्टर बैटरी फटने से दुकान में लगी आग, हादसा टला
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
Updated Wed, 03 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
fire in shop
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगू रोड पर स्थित एक क्रॉकरी की दुकान में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटे दुकान की उपरी मंजिल पर बने पीजी तक पहुंच गई। जिसमें सात युवक बुरी तरह फंस गए। लोगों ने बहादुरी का परिचय देते हुए छत पर चढ़कर दमकल गाड़ी की सीढ़ियों से युवकों को नीचे उतारा। आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग इनवर्टर की बैटरी फटने के कारण आग लगी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बेगू रोड स्थित परमार्थ कॉलोनी की गली-2 के पास पवन कुमार की क्रॉकरी की दुकान है। जबकि दुकान के ऊपर पीजी है। जिसमें विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले युवक रहते हैं। दुकानदार टींकू इंसा व राजकुमार इंसा का कहना है कि सुबह करीब आठ बजे उन्होंने क्रॉकरी की दुकान के शटर से धुआं निकलता देखा। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग और डेरा से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
पीजी में रहने वाले युवक फंसे
क्रॉकरी की दुकान के ऊपर पीजी बना में डेरा सच्चा सौदा की विभिन्न कंपनियाें में काम करने वाले कई युवक रहते हैं। जिस दौरान दुकान में भीषण आग लगी हुई थी, उस समय युवक कमरों में सो रहे थे। लोगों का शोर-शराबा सुनकर युवकों की आंख खुली तो उन्होंने स्वयं को आग से घिरा पाया। युवकों ने लोगों से जान बचाने की गुहार लगानी शुरू कर दी। पीजी में प्रदीप कुमार निवासी टोहाना, सुरेंद्र कुमार निवासी उतराखंड, देवेंद्र कुमार निवासी झारखंड, संजय कुमार निवासी लखनऊ, राकेश कुमार निवासी बिहार व अक्षय निवासी मध्यप्रदेश को आग की लपटों के करीब फंसा देखकर नीचे खडे़ लोगों ने दमकल कर्मचारियों के साथ मिलकर एक छोटी खिड़की के रास्ते सातों युवकों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
इनवर्टर बैटरी फटने से लगी थी आग
लगने की सूचना मिलने पर तुरंत प्रभाव से आठ बजकर 27 मिनट पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। फायर मैन राजेंद्र कुमार, राजेंद्र व सुखदेव ने एक घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। आग का लगने का मुख्य कारण इनवर्टर बैटरी फटना रहा। उक्त कर्मचारियों का कहना है कि दुकान में प्लास्टिक का सामान ज्यादा होने के कारण आग भीषण हो गई। आग पर काबू पाने में लोगों ने भी दमकल कर्मचारियों को पूरा सहयोग दिया।