{"_id":"6839e4a03b22c7142b01c763","slug":"basketball-competition-started-in-pm-shri-government-school-sirsa-news-c-128-1-sir1002-138692-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पीएमश्री राजकीय विद्यालय में बास्केटबाल स्पर्धा का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पीएमश्री राजकीय विद्यालय में बास्केटबाल स्पर्धा का आगाज
विज्ञापन
खिलाडिय़ों से परिचय करतीं एसपी।
ओढां। डबवाली की पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने गांव पन्नीवाला मोटा के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान पन्नीवाला मोटा व खारियां के मध्य मैच हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने उपस्थित खिलाड़ियों, अभिभावकों, ग्रामीणों व युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में सहयोग देने की अपील की।
वहीं इस दौरान उन्होंने साइबर अपराध व महिला सुरक्षा बारे भी जागरूक किया। इसके साथ-साथ एसपी ने विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर बोलते हुए एसपी ने कहा कि खेल हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास को गति देते हैं। खेल हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और मानसिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
युवा नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेल, शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में कदम बढ़ाएं। एसपी ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्राम सरपंच मंजूबाला बेनीवाल व कोच अनिल कुमार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मौके पर मौजूद ग्राम सरपंच व अन्य गणमान्य लोगों से गांव में समय-समय पर खेलों का आयोजन करवाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से नशे व नशा तस्करों पर नकेल कसने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते पुलिस गांव-गांव में जाकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर खेलों व समाजसेवा से जोड़ने का कार्य कर रही है। इस अभियान में सभी ने पुलिस का सहयोग देना है।
इस अवसर पर डीएसपी कपिल अहलावत, थाना प्रभारी गजराज सिंह, सुरक्षा शाखा एसआई सुभाष चंद्र, सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप बैनीवाल, प्रधानाचार्य विनोद कस्वां, महेंद्र लुटासरा, ब्लॉक समिति सदस्य राकेश पटीर, सुरजीत कस्वां व अमित नेहरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।