फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Barnala Road will be developed as a green road, saplings and tree guards will be planted by the Municipal Council.

Sirsa News: ग्रीन रोड के रूप में विकसित होगा बरनाला रोड, नगर परिषद ओर से लगाए जाएंगे पौधे और ट्री गार्ड

Thu, 25 Jul 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 25 Jul 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Barnala Road will be developed as a green road, saplings and tree guards will be planted by the Municipal Council.
शहर का बरनाला रोड, जिसे ग्रीन रोड के रूप में विकसित किया जाएगा।   संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद की ओर से शहर में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत युवाओं को पर्यावरण के प्रति प्रेरित करने के साथ शहर को हरा भरा बनाया जाएगा। इस अभियान के तहत नगर परिषद की ओर से बरनाला रोड को ग्रीन रोड बनाया जाएगा, ताकि लोगों को प्राकृतिक सुंदरता का अहसास हो।
बरनाला रोड के साथ शहर के अन्य सड़कों पर भी नगर परिषद की ओर से पौधे लगाए जाएंगे। इनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी प्रशासन की ओर से लगाए जाएंगे। इसके साथ ही विभाग की ओर से बड़े पौधे लगाए जाएंगे, जो एक से दो वर्ष में वृक्ष बन जाएंगे।
विज्ञापन

जिन क्षेत्र में पौधे लगाए जाएंगे, वहां के पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी दुकानदारों और स्थानीय लोगों को दी जाएगी। हालांकि प्रशासन इनकी निरंतर निगरानी करेगा। इसको लेकर संबंधित क्षेत्र के सफाई दरोगा की ड्यूटी रहेगी। इतना ही नहीं, पौधों में पानी डालने की व्यवस्था भी प्रशासन अपने स्तर पर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
2500 पौधों के लक्ष्य से होगी शुरूआत
नगर परिषद की ओर से 2500 पौधे लगाने के साथ अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसका आगाज एक सप्ताह के अंदर नगर परिषद प्रशासन करेगा। इन सभी पौधों की लंबाई तीन से चार फुट होगी। लोगों के सहयोग और मांग के अनुरूप प्रशासन इस मुहिम को आगे बढ़ाने पर विचार करेगा।


पर्यावरण का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। शहर के मुख्य रोड हरे भरे होना बेहद जरूरी है। इसलिए शहर के बरनाला रोड को ग्रीन रोड बनाया जाएगा। इसके साथ अन्य मार्गों पर भी पौधे लगाए जाएंगे। इसका मकसद जहां शहर को सुंदर बनाना है। वहीं लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। - सुरेंद्र बैनीवाल, जिला नगर आयुक्त, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed