{"_id":"abc3cf030c148562db440cd66ea60d27","slug":"bank-sealed-kothi-of-devilal-s-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":" कर्ज अदा न करने पर देवीलाल के भानजे की कोठी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज अदा न करने पर देवीलाल के भानजे की कोठी सील
सिरसा।
Updated Sat, 08 Mar 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दि जम्मू एंड कश्मीर बैंक ने डेयरी के लिए लिया कर्ज अदा न करने पर पूर्व उपप्रधानमंत्री दिवंगत देवीलाल के भानजे सज्जन कुमार भांभू क ी डबवाली में कोठी सील कर दी। कोठी पर अब बैंक का सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
शुक्रवार को दि जम्मू एंड कश्मीर बैंक लिमिटेड के अधिकार राकेश सूदन, बैंक की पंचकूला शाखा से विवेक शर्मा और लॉ ऑफिसर जितेंद्र गुप्ता, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार परमजीत सिंह चहल, शहर थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर भारतेंद्र कुमार ढिल्लों के साथ बठिंडा रोड पर गली नंबर एक में स्थित सज्जन कुमार भांभू के निवास स्थान पर पहुंचे। भांभू की गैर मौजूदगी में टीम ने कोठी को सील कर दिया।
2012 में लिया था 1.90 करोड़ रुपये लोन
सज्जन कुमार भांभू के बेटे देवदीप भांभू ने गांव बगवाली (पंचकूला) में मैसर्स श्याम डेयरी हाई-टेक के नाम से डेयरी खोली थी। इसके लिए उन्होंने मार्च 2012 में दि जम्मू एंड कश्मीर बैंक की पंचकूला शाखा से 1.90 करोड़ रुपये कर्ज लिया था। उन्होंने अपनी डबवाली और बगवाली (पंचकूला) की प्रोपर्टी गिरवी रखी थी। निश्चित अवधि में देवदीप भांभू ने बैंक का कर्ज अदा नहीं किया। 1 जून 2013 तक ब्याज सहित कर्ज की रकम 2,04,36,552 रुपये हो गई थी।
विज्ञापन
चेक हो गए थे बाउंस
बैंक के ऑथोराइज्ड अधिकारी राकेश सूदन ने बताया कि 20 जनवरी 2014 क ो बैंक की टीम ने सज्जन कुमार भांभू के मकान में दबिश दी थी। उस समय भांभू ने 50-50 लाख के दो चेक दिए थे जो बाउंस हो गए। बैंक ने भांभू को नोटिस जारी किए, लेकिन उन्होंने रुपये जमा नहीं कराए।
1.90 करोड़ रुपये के लोन पर 60 लाख रुपये की सब्सिडी मिलनी है। बैंक इसे रिलीज नहीं कर रहा और उस पर ब्याज सहित राशि जमा करवाने का दबाव बना रहा है। सब्सिडी मामले में उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। जब घर पर कोई नहीं होता तो बैंक अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचते हैं। मैंने जम्मू एंड कश्मीर की हिसार शाखा में 60 लाख रुपये जमा करवाए हैं। मेरे पिता का इस मामले से कोई संबंध नहीं है।
-देवदीप भांभू, सज्जन भांभू के बेटे
---
मैं इस समय गुजरात में हूं। डेयरी के लिए बैंक से कर्ज लिया था। हम इस मामले को लेकर कोर्ट में गए हुए हैं। बैंक ने जो कार्रवाई की है, वह गलत है।
-सज्जन कुमार भांभू