फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bank robbery, brave villagers arrested four crooks

बैंक में डाका, बहादुर ग्रामीणों ने दबोचे चार बदमाश

Tue, 26 Aug 2014 11:37 PM IST
sirsa
sirsa Updated Tue, 26 Aug 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bank robbery, brave villagers arrested four crooks

 राजस्थान सीमा से सटे सिरसा जिले के गांव बणी में मंगलवार दोपहर पंजाब नेशनल बैंक में डकैती को ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए विफल कर दिया। बैंक में चार लाख रुपये की डकैती डालकर और एक उपभोक्ता को गोली मारकर घायल करके डकैत गाड़ी में भागने लगे।

विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने डकैतों को घेर लिया और उन पर लाठियों से हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने पंजाब निवासी चार डकैतों को दबोच लिया, जबकि दो मौके से फरार हो गए। बैंक में लूट की सूचना मिलने पर पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर दी और मौके पर पहुंचकर बदमाशों को अपनी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


 गांव बणी के मेन बाजार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दोपहर को छह नकाबपोश बदमाश पिस्तौल व बंदूक लेकर अंदर घुस आए और सुरक्षा गार्ड की बंदूक छीन ली। इसके बाद डकैतों ने बैंक कर्मचारियों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कर्मचारी रामचंद ने कुछ हरकत करने का प्रयास किया तो बदमाश ने उस पर पिस्तौल तान दी। बैंक में मौजूद 22 वर्षीय उपभोक्तातरसेम सिंह ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पीएनबी बैंक के शाखा प्रबंधक आरपी उत्तम ने बताया कि डकैतों ने अपने नीले बैग में करीब चार लाख रुपये भरवा लिए। डकैती के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए बैंक से बाहर निकले।

ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच ग्रामीणों ने दिखाया हौसला
बदमाश डाका डालकर फायरिंग करते हुए बैंक से बाहर निकले और गाड़ी में बैठकर भागने लगे। बदमाशों ने हवा में लगातार फायरिंग की ताकि कोई पीछा न कर सके। ताबड़तोड़ फायरिंग से ग्रामीण सहमें नहीं और बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया।

थोड़ी दूरी पर ही ग्रामीणों ने बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया और जान की परवाह किए बिना लाठियों से उन पर हमला बोल दिया। बदमाशों से सारे हथियार ग्रामीणों ने छीन लिए और जब तक पुलिस नहीं आई सैकड़ों ग्रामीण बदमाशों की पिटाई करते रहे। इस दौरान दो बदमाश फरार हो गए।
 

भारी पुलिस बल के साथ डीएसपी पहुंचे
बैंक में डाका पड़ने की सूचना मिलने से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। चारों तरफ नाकाबंदी करवाने के बाद डीएसपी ऐलनाबाद बलबीर सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया।

 ग्रामीणों का कहना था कि अगर बदमाशों को पुलिस भरोसे छोड़ दिया होता तो वे भागने में कामयाब हो जाते। गंभीर रूप से घायल बदमाशों को पुलिस ने तुरंत सामान्य अस्पताल मेें दाखिल करवाया। बदमाशों से शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि वे पंजाब के जिला फाजिल्का के गांव बनवाला निवासी हैं।

एटीएम मामला सुलझने की उम्मीद जगी
पुलिस गिरफ्त में आए बदमाशों से पुलिस को एटीएम लूट की घटनाओं का भी खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि पकड़े गए बदमाश उसी गिरोह के सदस्य हैं जो सिरसा से तीन एटीएम उखाड़कर ले गए हैं।


पुलिस विभाग करेगा ग्रामीणों को सम्मानित
जान की परवाह किए बगैर बहादुरी का परिचय देकर बदमाशों को दबोचने वाले ग्रामीणों को पुलिस अधीक्षक मितेश जैन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मितेश जैन का कहना है कि बणी के ग्रामीणाें ने जो बहादुरी दिखाई है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। पुलिस को जनता का सहयोग भी जरूरी होता है। जन सहयोग से ही बड़े-बडे़ मामले सुलझे हैं। पकड़े गए बदमाशों से एटीएम मामले को लेकर भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed