फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bajrang Garg takes stock of procurement at the mandi; raises questions regarding paddy and pearl millet procurement.

Sirsa News: बजरंग गर्ग ने मंडी में खरीद का लिया जायजा, धान-बाजरे की खरीद पर उठाए सवाल

Sun, 11 Oct 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 11 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Garg takes stock of procurement at the mandi; raises questions regarding paddy and pearl millet procurement.
सिरसा की मंडी में धान की ढेरी देखते बजरंग गर्ग व अन्य। 
सिरसा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने शनिवार को अनाज मंडी में धान खरीद का जायजा लिया और व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आरोप लगाया कि धान और बाजरे की सरकारी खरीद सुचारु नहीं होने से किसान और आढ़ती परेशान हैं। मंडियों में फसल भरी पड़ी है, जबकि किसान अपनी उपज बेचने के लिए चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,900 रुपये प्रति क्विंटल होने के बावजूद किसान इसे करीब 2,000 रुपये में बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के फसल का एक-एक दाना खरीदने के वादे पर सवाल उठाते हुए बाजरे की एमएसपी पर खरीद और धान का समय पर उठान व भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

गर्ग ने दावा किया कि गेहूं खरीद के छह महीने बाद भी आढ़तियों का 34 करोड़ रुपये कमीशन बकाया है। उन्होंने ब्याज सहित भुगतान और सभी फसलों की खरीद पर ढाई प्रतिशत कमीशन देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed