{"_id":"682b733616fa9ad7600da505","slug":"azam-was-found-dead-in-a-ruined-house-there-was-an-attempt-to-drown-him-a-month-ago-sirsa-news-c-128-1-sir1004-138138-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खंडहर मकान में मृत मिले आजम को एक माह पहले की थी डुबोने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खंडहर मकान में मृत मिले आजम को एक माह पहले की थी डुबोने की कोशिश
विज्ञापन
शव गृह के बाद बैठे मृतक के परिजन।
सिरसा। चतरगढ़पट्टी स्थित खंडहरनुमा मकान में मृत मिले किशोर के मामले में परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके आजम (12) की हत्या की गई है। सोमवार को आजम के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। आजम के बड़े भाई मोहम्मद चांद ने बताया कि एक माह पहले पड़ोस के 4-5 किशोरों ने आजम को पानी की डिग्गी में डुबाने की कोशिश की थी।
इसके कुछ दिन बाद भी उक्त किशोरों ने आजम के साथ मारपीट की और उसे ब्लेड मार दिया। मोहम्मद चांद ने बताया कि उसका छोटा भाई आजम जन्म से गूंगा था। वह 9 मई को अचानक लापता हो गया। घरवालों ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मोहम्मद का आरोप है कि इस हत्या में उन्हीं 4-5 किशोरों का हाथ संभव है, जिन्होंने उसे डुबाने की कोशिश और मारपीट की थी।
हुडा चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस ने परिजनों के बयान पर इस मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। शव का सोमवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का जो भी कारण सामने आएगा, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। दोपहर बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
10 भाई-बहन में सबसे छोटा था आजम
जानकारी के अनुसार, यूपी के जिला हापुड़ निवासी नूर मोहम्मद उर्फ गुल्लू दो साल पहले अपने परिवार सहित सिरसा आकर रहने लगे। उन्होंने चतरगढ़पट्टी में किराये पर मकान ले लिया। नूर मोहम्मद पत्थर रगड़ाई के मिस्त्री हैं। उनके 5 बेटियां व 5 बेटे हैं, आजम इनमें सबसे छोटा था। वह जन्म से गूंगा था। नौ मई को वह अचानक लापता हो गया। दो दिन तक घरवाले उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद हुडा चौकी पुलिस में जाकर शिकायत दी। 18 मई रविवार को उनके मकान से कुछ ही दूरी पर एक खंडहरनुमा मकान से बदबू आने लगी। लोगों ने इस मकान के अंदर जाकर देखा तो एक शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। उसने मौके पर जाकर देखा तो शव आजम का निकला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।
सुलगते सवाल : खंडहरनुमा मकान में कैसे पहुंचा
मृतक आजम के बड़े भाई मोहम्मद चांद का कहना है कि उसके भाई का आजम का शव नग्न हालत में मिला था। उसके सिर पर भी निशान था। मोहम्मद चांद का आरोप है कि जिस हालात में उसके भाई का शव मिला, उसे देखते हुए यह साफ है कि उसकी हत्या की गई। सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि उसका भाई खंडहरनुमा मकान में पहुंचा कैसे। उस मकान के पास रिहायश भी नहीं है। मकान बहुत समय से खाली पड़ा है। वह कभी उस ओर नहीं जाता था। गूंगा होने के कारण उसका भाई मदद के लिए किसी को बुला न पाया। मोहम्मद का कहना है कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच करे, ताकि परिवार के सामने सारी सच्चाई सामने आ सके।