फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ayushman's door remained closed in private hospitals, patients increased in government hospitals

Sirsa News: निजी अस्पतालों में बंद रहा आयुष्मान का द्वार, सरकारी में बढ़े मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ayushman's door remained closed in private hospitals, patients increased in government hospitals
नागरिक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज लेने के लिए खिड़की पर रजिस्ट्रेशन करवाते हुए मरीज
सिरसा। जिले के निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड पर इलाज लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। इससे करीब 400 मरीज उपचार से वंचित रह गए। इसका सीधा असर नागरिक अस्पताल पर पड़ा, जहां आयुष्मान कार्डधारकों की संख्या दोगुनी हो गई। आमतौर पर नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 50 मरीज आयुष्मान योजना के तहत इलाज करवाते हैं, लेकिन शुक्रवार को संख्या 100 पार पहुंच गई।
विज्ञापन


इससे अस्पताल की ओपीडी में भारी भीड़ देखी गई और मरीजों को लंबी लाइनों का सामना करना पड़ा। खासकर कुत्ते के काटने, हड्डी रोग, ईएनटी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व अन्य समस्याओं वाले मरीज दिनभर इलाज के लिए कतारों में खड़े रहे।
विज्ञापन


40 करोड़ बकाया, 77 अस्पतालों ने बंद की सुविधा

जिले के लगभग 77 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना के पैनल में शामिल हैं, लेकिन योजना के तहत इन अस्पतालों को सरकार की ओर से 40 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। भुगतान न मिलने के कारण निजी अस्पतालों ने दो दिनों से आयुष्मान योजना के तहत इलाज बंद कर दिया है। इन अस्पतालों में प्रतिदिन औसतन 200 मरीज इलाज करवाते हैं, जिससे दो दिन में करीब 400 मरीजों को उपचार नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

जिले में 77 निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों का उपचार होता है। हर रोज करीब एक हजार गरीब लोग इन निजी अस्पतालों में उपचार के लिए आते हैं। पिछले चार-पांच माह से चिकित्सकों को आयुष्मान कार्ड पर किए उपचार का भुगतान नहीं मिल रहा है। आईएमए ने बुधवार को बैठक कर आयुष्मान सेवाएं स्थगित करने का फैसला लिया। जब तक सरकार बकाया भुगतान नहीं करेगी। निजी अस्पतालों में आयुष्मान सेवाएं स्थगित रहेंगी।

- डॉ. गौरव मेहता, प्रधान, आईएमए, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article