फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Avoid falling into the trap of investing with deepfakes

Sirsa News: डीपफेक से निवेश के जाल में फंसने से बचें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Avoid falling into the trap of investing with deepfakes
डबवाली। पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर ने शेयर बाजार व अन्य प्लेटफाॅर्म पर पैसे निवेश करने वाले लोगों से डीपफेक तकनीक से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर जालसाज फेसबुक, इंस्टाग्राम और गूगल जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रायोजित विज्ञापनों में डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को जालसाजी करने वाले व्हाट्सएप व टेलीग्राम समूहों में फंसा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्हें गलत तरीके से अवैध निवेश प्लेटफाॅर्म को वैध निवेश प्लेटफॉर्म बता रहे हैं। ये समूह निवेश सलाह, स्टॉक टिप्स और यहां तक कि आईपीओ आवंटन का वादा भी करते हैं, उपयोगकर्ताओं को संस्थागत खाते खोलने और बैंक खातों में पैसा जमा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। शुरुआती भुगतान का इस्तेमाल विश्वास हासिल करने के लिए किया जाता है, और बड़ी रकम जमा होने के बाद जालसाज गायब हो जाते हैं ।
विज्ञापन


बनाए जा रहे फर्जी चित्र और वीडियो

एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि डीपफेक तकनीक का उपयोग धोखेबाजों की ओर से प्रमुख व्यक्तियों के फर्जी वीडियो और चित्र बनाने के लिए किया जा रहा है, ताकि लोगों का विश्वास जीता जा सकें। उन्हें धोखाधड़ी के जाल में फंसाया जा सके। साइबर अपराधी अक्सर उपयोगकर्ताओं को पैसे जमा कराने के लिए धोखा देने के लिए नकली ट्रेडिंग एप्लीकेशन के लिंक या एपीके फाइलें सांझा करते हैं। धोखेबाज लोग पैसे लेकर गायब होने से पहले सुरक्षा का झूठा अहसास पैदा करने के लिए शुरुआत में भुगतान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

ये सावधानी बरतना जरूरी
- व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर निवेश समूहों को बढ़ावा देने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनों से सावधान रहें।

- किसी भी निवेश सलाहकार (आईए) से जुड़ने से पहले जांच लें कि क्या वे भारत में प्रतिभूति बाजार के नियामक प्राधिकरण सेबी के साथ पंजीकृत हैं ।

- अज्ञात संस्थाओं के साथ बैंक विवरण या लॉगिन क्रेडेंशियल साझा करने से बचें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed