{"_id":"68696c5a7d86063656001f64","slug":"avoid-eating-food-sold-in-the-open-and-fried-items-in-summer-dr-gaurav-sirsa-news-c-128-1-sir1002-140383-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों और तली हुई चीजों से करें परहेज : डॉ. गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों और तली हुई चीजों से करें परहेज : डॉ. गौरव
विज्ञापन
शिविर में मौजूद चिकित्सक व सेवादार।
ओढां। शाह सतनाम स्पेशलिटी अस्पताल, सिरसा द्वारा ओढां खंड के गांव जलालआना में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव अग्रवाल और डॉ. संदीप भादू ने 33 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा और उन्हें दवा व परामर्श दिए। डाॅ. गौरव ने कहा कि गर्मी में खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों और तली हुई चीजों से परहेज करें।
डॉ. गौरव अग्रवाल ने गर्मी व उमस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कहा कि इन दिनों उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं अधिक देखने को मिल रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें। डॉ. संदीप भादू ने भी उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
उन्होंने मिक्स अनाज का सेवन करने, नॉनस्टिक बर्तनों से बचने, तेज धूप में अनावश्यक बाहर न निकलने, अधिक मात्रा में पानी पीने, घर पर बने तरल पदार्थों का सेवन करने और डिब्बाबंद व अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने नियमित योगाभ्यास करने और आहार में हरी सब्जियों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।