फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Autos and e-rickshaws are causing jam outside the bus stand

Sirsa News: बस स्टैंड के बाहर ऑटो और ई-रिक्शा बन रहे जाम का कारण

Mon, 03 Jun 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 03 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Autos and e-rickshaws are causing jam outside the bus stand
बस स्टैंड पर लगा जाम।
सिरसा। बेतरतीब खड़ी होने वाली बसों, ऑटो और ई-रिक्शाओं के कारण शहर के मुख्य बस अड्डे के सामने जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार तो जाम ऐसे लगता है कि दुपहिया व चार पहिया वाहन तो क्या, पैदल चलने वालों को भी गुजरना मुश्किल भरा हो जाता है। इस बारे में न तो बस अड्डा प्रशासन और न ही यातायात पुलिस इस ओर ध्यान दे रही है। जिसके कारण रोजाना हजारों लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन




बता दें कि सिरसा बस स्टैंड से रोजाना हजारों की संख्या में यात्री आसपास के गांवों से लेकर, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली की तरफ सफर करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या हिसार और दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों की होती है। इसके बाद साथ लगते प्रदेश राजस्थान और पंजाब की तरफ भी अच्छी खासी संख्या में यात्री सफर करते हैं। बस स्टैंड से रोडवेज की बसों के साथ किलोमीटर स्कीम के साथ निजी बसें भी गुजरतीं हैं। ऐसे में कई बार बस स्टैंड से बस बाहर निकालने के साथ उसे सवारी चढ़ाने के लिए गेट के सामने खड़ा कर देते हैं। जिससे कई बार मुख्य रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

इसके अलावा बस स्टैंड स्थित रोड पर जाम का दूसरा मुख्य कारण ऑटो और ई-रिक्शा चालक बनते हैं। ज्यादा से ज्यादा यात्रियों बैठाने के चक्कर में वे अपने ऑटो या ई-रिक्शा को होड़ में एक-दूसरे के आगे लगा देते हैं। जिसके कारण वहां पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। वहीं यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो इसके लिए यातायात पुलिस द्वारा नियम बनाए गए हैं। लेकिन इन्हीं नियमों को ताक में रखकर बस और ई-रिक्शा चालक इनका पालन नहीं करते। जिसके कारण यह अव्यवस्था बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रुट पर
पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई
बस स्टैंड पुलिस तीन चार महीनों बाद एक बार कार्रवाई के खानापूर्ति कर देती है, जिससे फिर से यह स्थिति बन जाती है। यातायात थाना पुलिस द्वारा भी कर्मचारी की यहां तैनाती नहीं रहती है। वहीं बस स्टैंड प्रबंधन भी इस ओर कोई ध्यान दे रहा। जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


कोट्स
बस स्टैंड के सामने बसों व रिक्शा चालकों को न खड़ा करने के लिए कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी बसों और ऑटो व रिक्शा को खड़ा किया जा रहा है। अब अगर बसों और रिक्शा को बस स्टैंड के आगे खड़ा किया गया तो बसों के चालान किए जाएंगे। वहीं बस स्टैंड के बाहर कब्जा पर भी संज्ञान लिया जाएगा।
-शमशेर सिंह , प्रभारी यातायात थाना पुलिस, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed