फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Auction of mustard cake from jail factory on 29th

Sirsa News: जेल की फैक्टरी की सरसों की खल की नीलामी 29 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Auction of mustard cake from jail factory on 29th
सिरसा। जिला जेल में स्थित फैक्टरी में सरसों का तेल निकलने के बाद बची 942 क्विंटल खल नीलामी के माध्यम से बेची जाएगी। नीलामी की प्रक्रिया 29 अक्तूबर को सुबह 11 बजे जिला जेल सिरसा के कार्यालय, बरनाला रोड में आयोजित की जाएगी। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक बोलीदाता को 50 हजार रुपये की सिक्योरिटी जेल अधीक्षक, जिला जेल सिरसा के कार्यालय में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि नीलामी में भाग लेने के लिए बोलीदाता को उसी दिन सुबह 11 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होना होगा। सफल बोलीदाता को सरसों के खल को नीलामी के एक सप्ताह के भीतर उठाना होगा। सफल बोलीदाता को खल उठाने और परिवहन की पूरी व्यवस्था स्वयं करनी होगी। नीलामी की पूरी राशि का भुगतान जीएसटी सहित सात दिन के भीतर एकमुश्त रूप से करना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त यह भी शर्त रखी गई है कि बोलीदाता जेल परिसर में किसी भी बंदी से किसी प्रकार का लेन-देन या संपर्क नहीं करेगा। ऐसा पाए जाने पर उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यदि सफल बोलीदाता नीलामी की किसी शर्त का उल्लंघन करता है, तो उसकी सुरक्षा राशि जब्त कर ठेका समाप्त कर दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed