{"_id":"69e1228be7dc827c52006882","slug":"attack-on-youth-sirsa-news-c-128-1-sir1004-156795-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक पर रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक पर रॉड से हमला
Thu, 16 Apr 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक व उसके दोस्त पर सात युवकों ने रॉड व डंडों से हमला कर दिया। शहर थाना पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दिए बयान में एमसी कॉलोनी निवासी निखिल कुमार ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। 12 अप्रैल की रात 11 बजे वह अपने दोस्त राहुल को उसके घर गोशाला मोहल्ला में छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान गोशाला मोहल्ले के नीरज व हिमांशु ने अपने पांच साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर पर गहरी चोट आई। शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। जांच अधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।