फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Attack on the police team that went to catch the accused, tore the uniform after beating the worker

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कर्मी से मारपीट कर फाड़ी वर्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Attack on the police team that went to catch the accused, tore the uniform after beating the worker
नाथूसरी चोपटा। नशा बेचने के आरोपी को पकड़ने गई नाथूसरी चोपटा पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने एक पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। वहीं मौके के फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने हमला कर आरोपी को फरार करने, पुलिस कर्मी से मारपीट करने, सरकारी वर्दी फाड़ने, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट मामले में पकड़े गए गुसाईयाना निवासी गोविंद कुमार के साथी कुलदीप उर्फ सैंटी निवासी गिगोरानी को पकड़ने के लिए टीम के साथ उनके घर पहुंचे। उक्त आरोपी से ही गोविंद कुमार ने पांच हजार रुपये से चिट्टे की खरीद की थी। इस दौरान उनके साथ एसआई मनीष यादव, एचसी खुशीराम, सिपाही निशान सिंह, एसपीओ सुनील कुमार, शेर सिंह भी थे। पुलिस टीम को देख एक लड़का गेट से बाहर भागने लगा तो टीम ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुलदीप उर्फ सेंतराम निवासी गीगोरानी बताया। अरोपी ने वहीं पर ही जोर-जोर से आवाजें लगानी शुरू कर दी कि मुझे पुलिस ने पकड़ लिया, मुझे छुड़वा लो। आरोपी की आवाज सुनकर बृजलाल, जगदीश उर्फ कालूराम, सिलोचना, संदीप उर्फ पिंटू व बृजलाल का लड़का मौके पर पहुंच गए और गाली गलौच करनी शुरू कर दी और कुलदीप को नहीं ले जाने देने की बात कही। बृजलाल ने सिपाही निशान सिंह के साथ हाथापाई करके चोटें पहुंचाई और उसकी वर्दी भी फाड़ दी।
विज्ञापन

इसी दौरान अन्य सभी लोगों ने कुलदीप को मौके से भागने की आवाजें लगानी शुरू कर दी। आरोपी कुलदीप हेड कांस्टेबल खुशीराम को धक्का मारकर मौके से फरार हो गया। चोपटा पुलिस ने बृजलाल, जगदीश उर्फ कालूराम, सिलोचना, संदीप उर्फ पिंटू व बृजलाल के लड़के पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed