फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   attack on ex sdo car

Sirsa News: सेवानिवृत्त एसडीओ की कार पर हमला, अज्ञात लोगों ने की तोड़फोड़

Thu, 09 Jul 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 09 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
attack on ex sdo car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। बिजली निगम के सेवानिवृत्त एसडीओ गुरचरण सिंह की कार पर तीन अज्ञात लोगों ने डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर तोड़फोड़ की। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राम कॉलोनी निवासी गुरचरण सिंह ने पुलिस को बताया कि 8 जुलाई को वह अपनी कार से गांव जा रहे थे। जेल के पास उनकी कार के आगे चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे उनकी कार सामने वाली कार से हल्की सी छू गई। डर के मारे उन्होंने अपनी कार हुडा सेक्टर की ओर मोड़ ली।
विज्ञापन

किसान चौक के पास उक्त कार में सवार तीन लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। उन्होंने डंडे और रॉड से उनकी कार में तोड़फोड़ की। जांच अधिकारी गोकल ने बताया कि अज्ञात लोगों की पहचान जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed