फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Assurances of the city shrouded in darkness

आश्वासनों के अंधेरे में डूबा शहर

Thu, 09 Oct 2014 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Thu, 09 Oct 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
Assurances of the city shrouded in darkness
आश्वासनों के अंधेरे में शहर डूबा हुआ है। डबवाली रोड, हिसार रोड, बरनाला रोड और शाह सतनाम चौक से लेकर बेगू गांव तक चारों ओर सड़कों पर अंधेरा ही अंधेरा है।
विज्ञापन


इस वजह से रात को सड़क हादसों का अंदेशा बना रहता है। नगर परिषद के अधिकारी इस समस्या को दूर करने की बजाय अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
 
लावारिस पशु भी बने परेशानी
रात को हाईवे की लाइटें नहीं जलने से सड़क पर कुछ दिखाई नहीं देता। ऊपर से शहर में घूम रहे लावारिस पशु वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं।

आए दिन लोगों के वाहन इन पशुओं से भिड़ जाते हैं। रात के अंधेरे में पशु सड़क पर आकर बैठ जाते हैं, जिससे मुसीबत और अधिक बढ़ जाती है।

इन जगहों पर रहता है अंधेरा
बरनाला रोड की हाईवे की लाइटें सारा दिन बंद रहती हैं। नगर परिषद के कर्मचारी डीसी रेजीडेंस से लघु सचिवालय तक ही लाइटें जलाते हैं।

ऐसा लगता है प्रशासनिक अधिकारियों को हकीकत नहीं दिखाई जाती। ऐसे ही शहर में डबवाली रोड का जितना हिस्सा गुजरता है, अंधेरे में डूबा रहता है। इस ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


यहां तो खंभे ही नहीं लगे
हिसार रोड पर हालत तो और भी बुरी है। यहां बस अड्डे से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक लाइटों के लिए खंभे ही नहीं लगे।

उसके बाद कुछ एक खंभे लगे हुए हैं फिर दिल्ली पुल तक यही स्थिति है। इस बारे में जब ईओ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अगले बजट में इसका सुधार करवाया जाएगा। मतलब छह महीने बाद ही इस रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद जाकर करेंगे चेक : ईओ
इस बारे में नगर परिषद के ईओ ने बताया कि हाईवे की लाइटें बंद होने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जहां तक उन्होंने देखा है लाइटें जलती हैं अगर बाद में लाइटें बंद होती हैं तो वे खुद चेक करेंगे। रात आठ बजे तक तो उन्होंने लाइटें जलती देखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed