फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ASI suppressed the records of 28 cases, FIR registered on complaint of outpost in-charge

Sirsa News: 28 मुकदमों का रिकॉर्ड दबाकर बैठ गया एएसआई, चौकी इंचार्ज की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

Wed, 15 Jan 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 15 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
ASI suppressed the records of 28 cases, FIR registered on complaint of outpost in-charge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। सिरसा पुलिस का एक एएसआई 28 विभिन्न आपराधिक मुकदमों का सारा रिकॉर्ड अपने पास दबाकर बैठ गया है। चौकी इंचार्ज के बार-बार रिकार्ड मांगे जाने के बाद भी उक्त जांच अधिकारी ने नहीं दिया। अब चौकी इंचार्ज पीएसआई नितिन तरड़ की शिकायत पर रानियां थाना पुलिस ने आरोपी एएसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


शिकायत में करीवाला चौकी प्रभारी पीएसआई नितिन तरड़ ने बताया है कि एएसआई अमनदीप ने चौकी में तैनाती के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में करीब 28 केस दर्ज किए थे। इन मुकदमों में वह जांच अधिकारी है। 28 अक्तूबर 2024 को उसका करीवाला चौकी से तबादला हो गया। अब एएसआई अमनदीप की पोस्टिंग सदर थाना सिरसा में है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि एएसआई अमनदीप को समय-समय पर इन मुकदमों का चार्ज देने का निवेदन किया गया,लेकिन उसने अभी तक चार्ज न देकर मुकदमों से संबंधित सरकारी रिकॉर्ड अपने पास बिना वजह रखकर लापरवाही की है।
विज्ञापन

अब चौकी इंचार्ज नितीन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रानियां थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 416 (5) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed