फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   asi firing video viral

Sirsa News: एएसआई ने गाड़ियां रोक की बहसबाजी फिर चलाईं गोलियां...वीडियो वायरल

Wed, 11 Feb 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 11 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
asi firing video viral
चित्र 1: रोड़ी गौशाला के सामने हवाई फायरिंग करता पंजाब पुलिसकर्मी____सोशल मीडिया।
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

रोड़ी। पंजाब-हरियाणा सीमावर्ती क्षेत्र रोड़ी में श्रीकृष्ण गोशाला के बाहर पंजाब पुलिस के एक एएसआई द्वारा कथित रूप से सड़क पर वाहनों को रोककर हवाई फायरिंग करने और बहसबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी सड़क से गुजर रही पिकअप और बोलेरो गाड़ियों को रोकते हुए बहस करता दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान रोड़ी निवासी धन्ना सिंह के रूप में हुई है। वह मानसा में पंजाब पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात है। आरोप है कि 8 फरवरी की रात मानसा के रमदित्ता चौक से गुरप्रीत नामक युवक ने अपनी गाड़ी में एएसआई को लिफ्ट दी। गुरप्रीत सिंह के अनुसार, रास्ते में पुलिसकर्मी ने उसके साथ हाथापाई की और सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर उसकी गाड़ी और लाइसेंसी पिस्टल छीन ली।
विज्ञापन

इस मामले में मानसा पुलिस ने गुरप्रीत सिंह की शिकायत के आधार पर आरोपी एएसआई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हालांकि, रोड़ी-सरदूलेवाला रोड पर गोशाला के सामने हुई हवाई फायरिंग और वाहनों को रोकने की घटना के संबंध में रोड़ी थाना पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed