{"_id":"643057b5d50b80770c081916","slug":"asi-caught-red-handed-taking-bribe-of-seven-thousand-sirsa-news-c-21-1-hsr1012-101426-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: सात हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथ काबू, जमानत दिलवाने की एवज में की थी मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: सात हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथ काबू, जमानत दिलवाने की एवज में की थी मांग
Sat, 08 Apr 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/कालांवाली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/कालांवाली (हरियाणा)
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:34 AM IST
सार
जैसे ही बहाल सिंह को राशि दी तो हिसार विजलेंस के अजीत शर्मा की टीम ने आरोपी को रंगेहाथ काबू कर लिया। कालांवाली पुलिस अब मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा के कालांवाली में विजिलेंस हिसार की टीम ने कालांवाली थाने में तैनात एएसआई बहाल सिंह को सात हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। पुलिस अभी मामले में की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार दादू निवासी अमनदीप 2 अप्रैल को 5.2 ग्राम चिट्ठा के साथ कालांवाली की सिंह पुरा चौकी पुलिस ने काबू किया था। आरोपी अमनदीप से पूछताछ किए जाने के बाद उसने सुरजीत से चिट्ठा लाने की बात स्वीकारी थी। इसके पश्चात पुलिस ने सुरजीत को पकड़ कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जमानत मिल गई।
विज्ञापन
इस मामले में एएसआई बहाल सिंह जांच अधिकारी था। बाल सिंह ने सुरजीत को जमानत दिलवाने की एवज में 7 हजार रुपये की मांग की। सुरजीत ने मामले की जानकारी विजिलेंस टीम को दे दी और शुक्रवार देर रात को सुरजीत 7 हजार की नकदी देने के लिए बहाल सिंह के क्वार्टर पर पहुंचा। उसने जैसे ही बहाल सिंह को राशि दी तो हिसार विजलेंस के अजीत शर्मा की टीम ने आरोपी को रंगेहाथ काबू कर लिया। कालांवाली पुलिस अब मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन