फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ashwini won the gold medal in the 30 kg weight category of Karate competition

Sirsa News: कराटे स्पर्धा के 30 किलोग्राम भारवर्ग में अश्वनी ने स्वर्ण पदक जीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ashwini won the gold medal in the 30 kg weight category of Karate competition
डबवाली। ताइक्वांडो में प्रतियोगिता में अव्व्ल आने पर विजेता घो​षित करते हुए कोच। संवाद
डबवाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गांव डबवाली में खंडस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कराटे और ताइक्वांडो की प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इस दौरान कराटे के 30 किलो. भारवर्ग में अश्वनी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक संदीप कुमार ने किया। इस आयोजन में अध्यापक कृपाल सिंह, सुरजीत सिंह और सुनील कुमार ने सहयोग किया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण दास नाहर के मार्गदर्शन में हुआ। जिसमें कुलदीप रंगा, जगतार सिंह, लक्ष्मी देवी, गुरतेज सिंह, सुखविंदर सिंह व बलकरण सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई। समापन समारोह में खंड डबवाली खेल सचिव गुरप्रीत सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इन विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चयनित किया गया है।
विज्ञापन




इस प्रकार रहे कराटे प्रतियोगिता के परिणाम



परिणामों की जानकारी देते हुए सुखविंद्र सिंह ने बताया कि कराटे प्रतियोगिता के 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के 30 किलो. भारवर्ग में स्वर्ण पदक अश्वनी व रजत पदक ईशान शर्मा ने जीता। 35 किलो. भार वर्ग में अथर्व ने स्वर्ण, गुरमीरत ने रजत, सूर्यांश व एकमजीत ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 40 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित ने स्वर्ण, नवनीत ने रजत व हर्षदीप ने कांस्य पदक जीता। 45 किलोग्राम भार वर्ग में आरव ने स्वर्ण व रूल्दाजीत ने रजत पदक पाया। 50 किलोग्राम भार वर्ग में नमन व 55 किलोग्राम में विजयांश, 60 किलोग्राम भार वर्ग में दलजीत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 60 किलोग्राम से अधिक आयु वर्ग में अक्षजोत सिंह ने स्वर्ण व हरीडे ने रजत पदक पाया। 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़कों में 50 किलोग्राम में अमन ने स्वर्ण और रनवीर ने रजत पदक जीता। 54 किलोग्राम में राहुल, 66 किलो. में दिपेश, 74 किलो. में सहजप्रीत, 82 किलो. में लवकेश और 82 किलो. से अधिक भार वर्ग में जोवनप्रीत ने स्वर्ण पदक जीता। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के 68 किलोग्राम भार वर्ग में पुष्पेंद्र ने स्वर्ण और सुखमनजोत सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया। 73 किलो. भार वर्ग में सुखमीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन








ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी हुए रोमांचक मुकाबले

ताइक्वांडो प्रतियोगिता के 14 वर्ष आयु वर्ग के 27 किलोग्राम भार वर्ग में ईशान शर्मा ने स्वर्ण व सुमित ने रजत पदक प्राप्त किया। 35 किलो भार वर्ग में एकमजीत ने स्वर्ण पदक जीता। 38 किलो में सूर्यांश ने स्वर्ण व नवनीत ने रजत पदक प्राप्त किया। 41 किलो में मोहित ने स्वर्ण, हर्षदीप ने रजत व नकुल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 41 वर्ष से अधिक भार वर्ग में नवयम ने स्वर्ण व निशांत ने रजत पदक पाया। 17 वर्ष आयु वर्ग में 41 किलो भार वर्ग में अरमान ने स्वर्ण, 51 किलो. में अमन मीणा ने स्वर्ण पदक पाया। 55 भार वर्ग में कुलदीप ने स्वर्ण राहुल ने रजत पदक पाया। 68 किलो भार वर्ग में दिपांश ने स्वर्ण, 19 वर्ष आयु वर्ग में 59 किलो भार वर्ग में मितुल ने स्वर्ण पदक जीता। 63 किलो में प्रिंस ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 68 किलोग्राम में सुखमनजोत ने स्वर्ण व पुष्पेंद्र ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed