{"_id":"684084162b24d526a60a67e2","slug":"arun-won-in-the-under-17-45-kg-weight-category-sirsa-news-c-128-1-svns1027-138967-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अंडर-17 के 45 किलो भारवर्ग में अरुण ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अंडर-17 के 45 किलो भारवर्ग में अरुण ने मारी बाजी
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में दांव पेच लड़ाते हुए खिलाड़ी।
सिरसा। खेल विभाग की ओर से शहीद भगत सिंह स्टेडियम में दो दिवसीय जिलास्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसमें जिला कुमार, एवं जिला केसरी दंगल होगा। इस दौरान अंडर-17 के 45 किलो भारवर्ग मुकाबले में अरुण ने बाजी मारी।प्रतियोगिताएं अंडर-17, जूनियर अंडर-21 व सीनियर श्रेणी में हुईं। जबकि जिला कुमारी की प्रतियोगिताएं पांच जून को होंगी।
पहले दिन की प्रतियोगिताओं का आगाज जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह ने किया। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित किया और खेलते हुए अपना शत प्रतिशत देने का आह्वान किया। वे खिलाड़ियों को जोश बढ़ाते हुए भी नजर आए।
गौरतलब है कि इन प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी 10 जून से 13 जून तक जिला पंचकूला में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। जिला खेल अधिकारी जगदीप बताया कि प्रतिभागियों का वजन सुबह सात बजे से नौ बजे तक लिया जाएगा, जिसके बाद कोई भी खिलाड़ी वजन के लिए पात्र नहीं होगा। कुश्ती मुकाबले निर्धारित समय पर शुरू कर दिए गए थे।
विज्ञापन
आज लड़कियों के ये मुकाबले होंगे
- लड़कियों के अंडर-17 वर्ष आयुवर्ग 36 से 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 और 73 किलोग्राम भारवर्ग।
- अंडर-21 वर्ष आयुवर्ग 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भारवर्ग।
- 21 वर्ष से ऊपर सीनियर आयुवर्ग में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भारवर्ग।
यह रहा पहले दिन का परिणाम
अंडर 17 लड़कों में
- 45 किलो भारवर्ग में अरुण स्टेडियम प्रथम व प्रिंस जोधका द्वितीय।
- 48 किलोभार वर्ग में भारत जोधका प्रथम, अनमोल पतली डाबर द्वितीय।
- 51 किलो भारवर्ग में अहम जोधका प्रथम, आदित्य स्टेडियम द्वितीय।
अंडर 21 मुकाबलों में
- 57 किलो भारवर्ग में रामप्रताप स्टेडियम प्रथम, शुभम पतली डाबर द्वितीय।
-- -
जिला कुमार (60 से 74 किलो भारवर्ग में फ्री स्टाइल)
- राहुल स्टेडियम प्रथम
- रामप्रताप स्टेडियम द्वितीय
- विराट व भूपेंद्र स्टेडियम तृतीय
--
जिला केसरी (74 से 125 किलो भारवर्ग में )
- अनमोल स्टेडियम प्रथम
- निखिल स्टेडियम द्वितीय
- मयंक जोधका व अमित स्टेडियम तृतीय
-- -
जिला केसरी ग्रीको रोमन (74-125 किलो भारवर्ग में)
- विनय स्टेडियम प्रथम
- अखिलेश भूरिखेड़ द्वितीय
- विमाल स्टेडियम तृतीय
यह दस्तावेज जरूरी
प्रतिभागी को जिला से संबंधित दस्तावेज जैसे जिला का रिहायशी प्रमाण या बिजली का बिल या ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या बैंक अकाउंट की कॉपी दिखाने होंगे। इसके अतिरिक्त सभी खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाण-पत्र, एक फोटो सहित निर्धारित समय पर पहुंचना होगा।
-- -- -- -- -पहले दिन लड़कों के मुकाबले हुए हैं। इसमें खिलाड़ियों ने कुश्ती में अपना दमखम दिखाया है। पांच जून लड़कियों के मुकाबले होंगे।
- जगदीप सिंह, जिला खेल अधिकारी