फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Artists performing acting as a legacy on the Ramlila stage

रामलीला मंच पर अभिनय को विरासत के रूप में निभा रहे कलाकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Artists performing acting as a legacy on the Ramlila stage
रामलीला मंचन को लेकर रिहर्सल करते क्लब के सदस्य। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। समाज के लोगों को मानवता तथा जीवन मूल्यों का संदेश देते हुए सबसे पुरानी संस्था श्री रामा क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रामलीला मंचन किया जाता है। इस बार यह आयोजन 73वीं बार होगा और पिछले एक माह से इसकी रिहर्सल की जा रही है। क्लब के अनेक सदस्य विरासत के रूप में अपना किरदार निभाते आ रहे हैं। इसमें राम व सीता का अभिनय करने वाले सदस्य तो वास्तविक जीवन में पति व पत्नी हैं।
क्लब की ओर से वर्ष 1950 में रामलीला व दशहरा कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। तब से लेकर अब तक हर बार यहां विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। पूर्व में रामलीला में केवल पुरुष ही महिलाओं का किरदार निभाते थे, परंतु वर्ष 2017 के बाद इसमें महिलाओं को भी शामिल कर लिया गया। आयोजन में नैतिक मूल्यों का भी खास ख्याल रखा जाता है। प्रत्येक संवाद के दौरान शब्दों पर विशेष ध्यान रखा जाता है। रामलीला का मंचन जनता भवन रोड स्थित रामलीला मैदान में किया जाता है। इसके पश्चात दशहरा पर आटो मार्केट स्थित दशहरा ग्राउंड में रावण के विशाल पुतले का दहन किया जाता है।
विज्ञापन

संस्थापक व अभिनय करने वाले सदस्य
क्लब के संस्थापक प्रधान रामचंद्र छाबड़ा थे, जो 45 वर्षों तक इस पद पर बने रहे। इसके बाद उनके पोते सुरेश कालड़ा ने यह पदभार संभाला। वहीं उनके पोते मिंटू कालड़ा रामलीला मंचन में अपना योगदान दे रहे हैं। वर्ष 2002 के बाद अश्वनी बठला प्रधान व गुलशन गाबा क्लब के महासचिव पद संभाले हुए हैं। सर्वप्रथम बिहारी लाल शर्मा ने राम तथा उनके भाई अविनाश ने लक्ष्मण बने थे। वहीं हाकम राय मेहता ने 46 साल तक राम का अभिनय किया जिन्हें ठाकुर जी के नाम से जाना जाता था। इसके अलावा हरीश मेहता कई वर्षों तक रामलीला मंचन में भरत का किरदार निभाया तो वहीं उनके भाई प्रेम मेहता ने लक्ष्मण का और मौजूदा समय में प्रेम मेहता के बेटे गौरव मेहता लक्ष्मण का रोल कर रहे हैं। इसके अलावा संजय सोनी व उनके पिता गणेश पाल और दादा गोपाल दास भी पीढ़ी दर पीढ़ी क्लब से जुड़े हुए है। वरिष्ठ नागरिक आरके भारद्वाज कई वर्षों से रावण का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर हुई थी शादी आज राम व सीता का निभा रहे रोल
वर्ष 2017 में रामलीला मंच पर ही ऋषभ गाबा व उनकी पत्नी सिया गाबा की शादी हुई थी। आज दोनों पति पत्नी राम व सीता का रोल कर रहे हैं जो आज एक तरह से यादगार क्षण बन चुका है। इसके अलावा ऋषभ गाबा के पिता गुलशन गाबा दशरथ का रोल अदा करने के साथ ही मंच का संचालन करते हैं।

हर वर्ष श्री रामा क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रामलीला मंचन किया जाता है। इस बार 26 सितंबर से लेकर 6 अक्तूबर रामलीला का मंचन किया जाएगा। क्लब के तमाम सदस्य मेहनत व परिश्रम से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के प्रयास में लगे हुए हैं। - गुलशन वधवा, निर्देशक श्री रामा क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed