फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Army personnel accused of raping a Delhi resident girl, case registered

Sirsa News: सैन्यकर्मी पर दिल्ली निवासी युवती से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Sat, 08 Jun 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Army personnel accused of raping a Delhi resident girl, case registered
सिरसा। जम्मू में तैनात एक सैन्यकर्मी पर दिल्ली निवासी युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में सिरसा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी 23 साल की पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात फतेहाबाद के रहने वाले कुलदीप से हुई थी। कुलदीप भारतीय सेना में तैनात है। युवती के अनुसार, जब उन दोनों की मुलाकात हुई और उसकी कुलदीप के साथ अच्छी दोस्ती हो गई। कुलदीप अक्सर उससे मिलने के लिए दिल्ली आता था और उससे शादी का वादा भी किया। इस दौरान कुलदीप ने उसे शादी के झांसे में लेकर उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गत दिनों वह सिरसा में आई हुई थी। कुलदीप भी सिरसा आ गया और उसे रेलवे पुल के नीचे बुलाया। इसके बाद वह उसे एक स्थान पर ले गया और यहां पर भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के अनुसार, जब उसने कुलदीप से शादी की बात की तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद उसे पता चला कि कुलदीप उसे झांसे में रखकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर रहा है। उसने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना सिरसा में की। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed