फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Apply online for solar power plant

Sirsa News: सोलर पावर प्लांट के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Apply online for solar power plant
सिरसा। सामाजिक संस्थाओं और पिछड़े व अनुसूचित जाति वर्ग की धर्मशालाओं के लिए सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी संजीव कुमार नैन ने बताया कि सामाजिक क्षेत्र संस्थान के लिए 50 किलोवाट (बिना बैटरी) व 10 किलोवाट (बैटरी) के साथ तक ग्रिड कनेक्टेड के सोलर पावर प्लांट के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सामाजिक क्षेत्र संस्थान जिनमें गुरुकुल, कामकाजी महिला छात्रावास, अनाथालय, बधिर और मूक केंद्र, प्राकृतिक उपचार केंद्र, रेडक्रॉस आदि शामिल हैं। जो किसी एनजीओ, दानशील संस्थान, सरकारी संस्थान के अंतर्गत पंजीकृत हैं। वे सोलर पावर प्लांट के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सोलर पावर प्लांट पहले आओ पहले पाओ स्कीम के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि पावर प्लांट लगवाने पर 50 प्रतिशत राशि का अनुदान राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा और 50 प्रतिशत राशि का भुगतान संस्थान की ओर से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक लाभार्थी संस्थान के पंजीकरण का प्रमाण पत्र, नवीनतम बिजली बिल, चार्टर्ड एकाउंटेंट द्वारा पिछले तीन साल के लाभ-हानि का विवरण, आयकर प्रमाण पत्र यू्एस जी-80 को ऑनलाइन जमा करवाना होगा। पात्र संस्थान की 50 प्रतिशत राशि ऑनलाइन जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशालाओं में सोलर पावर प्लांट लगाने बारे आवेदन आमंत्रित :

परियोजना अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से अनुसूचित जाति व पिछड़ी जाति वर्ग की धर्मशालाओं में सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। धर्मशालाओं से पांच किलोवाट (बैटरी/बिना बैटरी) तक ग्रिड कनेक्टेड के सोलर पावर प्लांट के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि सोलर पावर प्लांट लगवाने के लिए पहले आओ पहले पाओ स्कीम के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू किए गए हैं। स्कीम के तहत अनुसूचित व पिछड़ी जाति वर्ग की धर्मशालाओं में सोलर पावर प्लांट लगाने पर राज्य सरकार 75 प्रतिशत राशि का अनुदान देगी, जबकि शेष 25 प्रतिशत राशि का भुगतान धर्मशाला की ओर से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थी धर्मशाला की ओर से संस्थान के पंजीकरण का प्रमाण पत्र और नवीनतम बिजली बिल को ऑनलाइन जमा करवाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए लघु सचिवालय स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में कमरा नंबर 54 में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed