फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Apply for paddy straw supply chain

Sirsa News: धान पराली आपूर्ति शृंखला के लिए करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Apply for paddy straw supply chain
सिरसा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) के तहत वित्त वर्ष 2025-26 में धान पराली आपूर्ति श्रृंखला की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदक 15 जुलाई तक विभागीय पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


सहायक कृषि अभियंता विजय जैन ने बताया कि यह योजना पराली आधारित उद्योगों, किसानों, एफपीओ, सहकारी समितियों और पंचायतों के लिए है। उन्होंने बताया कि 25 किलोमीटर की परिधि में स्थित इकाइयां ही योजना के लिए पात्र होंगी। आवेदनकर्ता हरियाणा राज्य का निवासी होना चाहिए और उसका उद्योग भी हरियाणा में स्थापित होना आवश्यक है।
विज्ञापन


साथ ही आवेदक के पास बैंक की सैद्धांतिक स्वीकृति और प्रस्तावित मशीनों की क्षमता 3 हजार से 4500 मैट्रिक टन प्रति सीजन होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 100 प्रतिशत पराली आधारित उद्योग, पराली उद्योग और पराली एग्रीगेटर को वरीयता दी जाएगी, जिनके बीच द्विपक्षीय समझौता हो और वे पिछले दो सालों से पराली का प्रबंधन और खरीद कर रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि इस परियोजना की लागत एक करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये तक है। आवेदन करने के लिए दो विकल्प उपलब्ध हैं, प्रथम विकल्प में परियोजना लागत 65 प्रतिशत अनुदान, 25 प्रतिशत योगदान उद्योग का और 10 प्रतिशत एग्रीगेटर का होगा। इसी प्रकार द्वितीय विकल्प में 65 प्रतिशत अनुदान और 35 प्रतिशत एग्रीगेटर का योगदान शामिल है। योजना की अधिक जानकारी के लिए सहायक कृषि अभियंता कार्यालय सिरसा से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed