फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Application for CUET (PG) 2025 starts, today is the last day

Sirsa News: सीयूईटी (पीजी) 2025 के लिए आवेदन शुरू, आज आखिरी दिन

Fri, 07 Feb 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 07 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Application for CUET (PG) 2025 starts, today is the last day
सिरसा। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा सीयूईटी (पीजी) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 8 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा 13 मार्च से 31 मार्च 2025 के बीच देशभर के 332 शहरों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित होगी। शहीद देवेंद्र सिंह महिला महाविद्यालय रतिया में कार्यरत प्रोफेसर जसबीर सिंह ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को वर्ष 2022 से सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों सहित अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी (पीजी) आयोजित करने का अधिकार दिया था। यह परीक्षा छात्रों को एकल खिड़की प्रवेश प्रणाली का लाभ प्रदान करती है। जिससे वे विभिन्न विश्वविद्यालयों में एक ही परीक्षा के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। ग्रामीण अंचल में जानकारी के अभाव के कारण बच्चे दाखिला लेने से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन

इस बार सीयूईटी (पीजी) परीक्षा 157 विषयों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। फॉर्म भरते समय विद्यार्थी अपना या अपने अभिभावक का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें। परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं एनटीए द्वारा इसी नंबर और ईमेल पर भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed