फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   anudan check distributed in women

सरकारी योजनाओं से महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर : सुनीता डांगी

Tue, 11 Aug 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 11 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
anudan check distributed in women
 हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरमैन सुनीता डांगी व पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल  लाभार्थी महिलाओं
महिला लाभार्थियों को 3.15 लाख रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित
विज्ञापन

फोटो --- 22

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा महिला विकास निगम की अध्यक्ष सुनीता डांगी ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को कुल 3 लाख 15 हजार 244 रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित किए। भाजपा जिलाध्यक्ष डबवाली रेणु शर्मा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और हरियाणा बीज विकास निगम के अध्यक्ष देव कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
सुनीता डांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देना है ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
विज्ञापन

हरियाणा महिला विकास निगम विधवा ऋण योजना और मातृशक्ति उद्यमिता योजना सहित कई योजनाएं संचालित कर रहा है। इन योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को ऋण एवं अनुदान मिलता है। यह उन्हें स्वरोजगार शुरू कर आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायता करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं में प्रतिभा और कार्य करने की क्षमता की कोई कमी नहीं है। उन्हें केवल उचित अवसर और सहयोग की आवश्यकता है। सुनीता डांगी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना है।
चेयरमैन ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। अध्यक्ष ने जोर दिया कि महिलाओं की आर्थिक मजबूती से परिवार, प्रदेश और देश की प्रगति को गति मिलेगी।


विभिन्न योजनाओं के तहत चेक वितरण
कार्यक्रम में शिक्षा ऋण योजना के तहत खुशी गोदारा को 4,584 रुपये का चेक मिला। हितेष को 45,879 रुपये, बार्बी वर्मा को 13,563 रुपये और सोनिया गोस्वामी को 1,07,452 रुपये दिए गए। अंबिका को 20,431 रुपये, जान्हवी शर्मा को 3,010 रुपये तथा दक्षिता गोयल को 1,10,325 रुपये के चेक प्रदान किए गए। व्यक्तिगत ऋण योजना के तहत गुरमीत कौर को 10 हजार रुपये की राशि का चेक दिया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक डॉ. दर्शना सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed