{"_id":"6a988225acc04f541706f922","slug":"antyodaya-mela-in-rania-on-the-13th-ellenabad-sdm-appointed-as-nodal-officer-sirsa-news-c-128-1-svns1027-164289-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रानियां में अंत्योदय मेला 13 को, ऐलनाबाद एसडीएम नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रानियां में अंत्योदय मेला 13 को, ऐलनाबाद एसडीएम नोडल अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
सिरसा। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के तहत अंत्योदय मेलों के दूसरे चरण में 13 सितंबर को रानियां में अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि मेले के लिए एसडीएम ऐलनाबाद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित वर्चुअल बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
संगल ने अधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा मेले में पात्र परिवारों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएं, ताकि लाभार्थियों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं की जानकारी और पात्रता के अनुसार लाभ मिल सके।
उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी करने और मुख्यालय के दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा। मेले की तैयारियों और आयोजन की प्रगति की जानकारी संबंधित कार्यालय को समय-समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
अंत्योदय परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर :
एडीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 का उद्देश्य अंत्योदय परिवारों के जीवन स्तर में सुधार और आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। योजना के तहत पात्र परिवारों को स्वरोजगार, कौशल विकास, वित्तीय सहायता और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मेले में लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जाएगा, जिससे परिवारों की आय बढ़ाने और स्वावलंबन की भावना विकसित करने में मदद मिलेगी।