फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Animal capture campaign finally started after two months

Sirsa News: आखिरकार दो माह बाद शुरू हुआ पशु पकड़ो अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Animal capture campaign finally started after two months
सिरसा। शहर में आखिरकार दो माह के बाद उपायुक्त के आदेशों के बाद नगर परिषद ने बुधवार रात को पशु पकड़ो अभियान शुरू कर दिया। उपायुक्त ने मंगलवार को शहर का निरीक्षण करने के बाद पशुओं को पकड़कर गोशाला पहुंचाने के आदेश दिए थे। जिसके बाद नगर परिषद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियान चलया। पहले दिन नगर परिषद की टीम ने 19 बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गोशाला में पहुंचाया। अधिकारियों की माने तो अब पशु पकड़ो अभियान निरंतर चलेगा।
विज्ञापन


बता दें कि शहरी स्थानीय निकायमंत्री और मुख्यमंत्री ने 15 फरवरी से लेकर 29 फरवरी तक बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाने के आदेश दिए थे। इन आदेशों के बाद भी नगर परिषद की टीम ने पशु पकड़ने को लेकर कोई अभियान नहीं चलाया। हैरानी की बात है कि पशु पालन विभाग के अधिकारियाें ने भी गोशालाओं में पशु छोड़ने को लेकर सूची बनाकर जिला नगर आयुक्त को नहीं सौंपी थी। जिसके चलते नगर परिषद की टीम अभियान नहीं चला पाई। लेकिन उपायुक्त आरके सिंह के सख्त आदेशों के बाद नगर परिषद को पशु पालन विभाग की टीम ने सूची भी सौंप दी और अभियान भी शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

दो माह पहले पकड़े थे 200 पशु
बता दें कि दिसंबर माह में नगर परिषद की टीमों में धुंध के मौसम को देखते हुए एक सप्ताह अभियान चलाकर 200 पशु पकड़े थे। इन 200 पशुओं को विभिन्न गोशालाओं में छोड़ गया था। जिसके बाद गोशालाओं ने बेसहारा पशुओं को लेना बंद कर दिया था और इस कारण अभियान ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------------------------------------बुधवार रात को 19 बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया है। अब नियमित रूप से अभियान चलेगा और बेसहारा पशुओं को गोशाला पहुंचाया जाएगा।

-
जयवीर सिंह, सीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed