{"_id":"628cb3448eb18be177fbacc14f3ebdf1","slug":"angry-people-road-4-hours-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर फूटा गुस्सा, 4 घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर फूटा गुस्सा, 4 घंटे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Tue, 02 Sep 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव पक्का व कमाल में बस सुविधा को लेकर और अवैध रूप से दूसरे रूटों पर चल रही निजी बसों के खिलाफ कारवाई करने की मांग को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया।
दोनों गांवों के काफी ग्रमीणों ने किसान यूनियन एकता के प्रधान गुरनाम सिंह पक्का के नेतृत्व में कुरगांवाली बस स्टैंड पर धरना देकर रोड़ी रोड पर यातायात जाम कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार कालांवाली बंसी लाल खुंडिया सहित कालांवाली व रोड़ी थाना से पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अडे रहे।
विज्ञापन
बाद में विभागीय अधिकारियों द्वारा अवैध रूप से चल रही बसों के खिलाफ कारवाई करने व उनके गंाव में अस्थाई तौर पर सरकारी बस चलाने के लिए रोडवेज महाप्रंधक को लिखने का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने चार घंटे बाद जाम खोला। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान वाहनों को अन्य मार्ग से होकर निकाला गया।
यूनियन के प्रधान गुरनाम सिंह ने बताया कि कालांवाली से रोड़ी वाया पक्का कमाल दादू रूट पर पहले तीन निजी बसें चलती थीं, लेकिन इस समय मात्र एक बस ही चल रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बस संचालक विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से निर्धारित रूट पर बस न चलाकर अवैध रूप से कालांवाली से रोडी बाया तिलोकेवाला, डोगरांवाली, कुरूंगावाली, फग्गू मार्ग पर बस चला रहे है।
इससे उनके गांवों के ग्रामीणों को परेशानी को सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि उक्त समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार विभाग के अधिकारियों व उपायुक्त से मिल चुकें हैं, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। परेशान ग्रामीणों को मंगलवार को धरना-प्रदर्शन करना पड़ा।
इस दौरान मौके पर प्यारा सिंह, बलवीर सिंह, गुरजंट सिंह पक्का, कौर सिंह, सुरेंद्र सिंह, तरसेम सिंह कमाल, मिट्ठू सिंह,नछतर सिंह, बूटा सिंह, सुखदीप कौर,अजैव सिंह, गुरमेल सिंह, मंदर सिंह, दर्शन सिंह, काला सिंह, लवप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, कर्मजीत सिंह आदि मौजूद थे।
सहायक सचिव की गाड़ी को घेरा
प्रदर्शन की सूचना पर रोडवेज के मुख्य निरीक्षक विजय कुमार व आरटीए के सहायक सचिव भगवान दास मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन काफी समय तक कोई समाधान न निकलने पर प्रदशनकारियों ने नाराज होकर सहायक सचिव की गाड़ी का घेराव कर लिया।
हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। आरटीओ के सहायक सचिव द्वारा बिना परमिट के अवैध रूटों पर चल रही नीजि बसों का चालान काटकर उन्हें कब्जे में लेने व उनके गांव में अस्थाई तौर सरकारी बस चलाने केेेे लिए रोडवेज महाप्रंधक को पत्र लिखने का आश्वासन देने के बाद चार घंटे बाद ग्रामीण शांत हुए और धरना समाप्त कर दिया।
नए रूटों पर चलने की दी हिदायत
निजी बस ऑपरेटर यूनियन कालांवाली के प्रधान डिप्टी सिंह दादू ने नया परमिट दिखाते हुए बताया कि सरकार की नई पॉलिसी के तहत सरकार ने चार चरणों में नए रूट जारी करने का निर्णय लिया है।
पहले तीन चरणों में ज्यादातर पुराने परमिटों को जमा करवा लिया है और उन्हें आठ अगस्त 2014 से सात अगस्त 2019 तक नए परमिट जारी कर नए रूटों पर चलने की हिदायत दी है। तीसरे चरण के तहत पक्का, कमाल व दादू रूट परमिट जमा करवा लिए हैं। इन रूटों पर फैसला चौथे चरण के तहत चार से छह सितंबर को ड्रा द्वारा निकाला जाना है।