फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Angry farmers started indefinite strike due to non-release of water in Pohadka Minor

Sirsa News: पोहड़का माइनर में पानी न छोड़ने से गुस्साए किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Wed, 21 Aug 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 21 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers started indefinite strike due to non-release of water in Pohadka Minor
गांव ममेरा खुद में अनिश्चितकालीन धरना देते किसान
ऐलनाबाद। पोहड़का माइनर में पानी न छोड़ने से गुस्साए किसानों ने मंगलवार को ढाणी नायका वाली के पास स्थित बस अड्डे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरना पर बैठे किसानों ने सरकार व विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
विज्ञापन

किसान सुरेंद्र सिधू, प्रकाश ममेरां ने बताया कि वे पिछले काफी समय से पोहड़का माइनर में पानी छोड़ने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। कई बार मांग पत्र सौंपा जा चुका है। विभाग के अधिकारियों से सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। कोई स्थायी समाधान विभाग के अधिकारियों ने नहीं किया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि घग्गर नदी के ओटू हेड पर पानी आया हुआ है। विभाग के अधिकारियों से बार - बार मांग की गई है कि पानी पोहड़का माइनर में छोड़ दे ताकि किसान फसलों की सिंचाई कर सके। इसके बावजूद सिंचाई विभाग की ओर से माइनर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इस कारण मजबूरन किसानों को धरने पर बैठना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों के लिए फायदेमंद है घग्गर का पानी
मानसून के दौरान घग्गर में आने वाला पानी फसलों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें उपजाऊ मिट्टी आती है। वहीं, इस पानी की गुणवत्ता फसलों के विकास में अहम भूमिका निभाती है। किसानों को इस पानी के बाद खाद व अन्य पेस्टीसाइड का प्रयोग न के बराबर करना पड़ता है। इसलिए घग्गर में पानी आने के बाद ऐलनाबाद, रानियां सहित अन्य एरिया में इस पानी की मांग बढ़ जाती है। धान की फसल के लिए यह पानी वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed