फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Angered by their father's scolding, the minor sisters left home and stayed in a hotel and reached the police station.

Sirsa News: पिता की डांट से नाराज हो घर से गईं नाबालिग बहनें होटल में रहकर पहुंचीं थाने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Angered by their father's scolding, the minor sisters left home and stayed in a hotel and reached the police station.
सिरसा। क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग बहनें एक दिन बाद स्वयं ही पुलिस थाने पहुंच गई। दोनों ने पुलिस को बताया कि उनके पिता ने उन्हें डांटा था, इसलिए वे दोनों घर चल चली गईं। पुलिस ने दोनों बहनों की काउंसिलिंग कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। दरअसल, 15 सितंबर को एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी दो नाबालिग बेटियां घर पर कहकर गईं थी कि वे ब्यूटी पार्लर जा रही हैं।
विज्ञापन


इसके बाद वे दोनों घर नहीं लौटी। घरवालों ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर नाबालिग बहनों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को दोनों बहनें पुलिस थाने में पहुंची। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन दोनों की फोटो गांव के एक युवक के साथ उनके पिता ने देख ली थी।
विज्ञापन


पिता ने उन्हें बहुत डांटा, पिता की डांट से नाराज होकर वह दोनों घर भागकर सिरसा आ गई। सिरसा में महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित एक होटल में उन्होंने कमरा ले लिया। यहां रात गुजारने के बाद उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ। दोनों नाबालिगों का कहना है कि जिस युवक के साथ उनकी फोटो पिता ने देखी वह उनका मुंहबोला भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed