{"_id":"645d32406526bd6fee063c8d","slug":"angered-by-the-statement-of-the-former-minister-the-brahmin-society-burnt-the-effigy-ambedkar-sabha-accused-of-tarnishing-the-image-sirsa-news-c-21-1-130238-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पूर्व मंत्री के बयान से नाराज ब्राह्मण समाज ने फूंका पुतला, आंबेडकर सभा ने लगाया छवि धूमिल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पूर्व मंत्री के बयान से नाराज ब्राह्मण समाज ने फूंका पुतला, आंबेडकर सभा ने लगाया छवि धूमिल करने का आरोप
Thu, 11 May 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 11 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
सुभाष चौक पर पूर्व विधायक का पुतला फूंकते ब्राह्मण समाज के लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पूर्व मंत्री के समर्थन और विरोध में स्वर मुखर हुए। पूर्व मंत्री भागीराम पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगाते हुए ब्राह्मण समाज ने वीरवार को शहर में विरोध-प्रदर्शन किया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने पूर्व मंत्री का पुतला फूंका और दो दिन में माफी न मांगने पर प्रदेशभर में आंदोलन करने की चेतावनी दी। दूसरी ओर, अंबेडकर सभा की भी बैठक हुई और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाए कि पूर्व मंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। सभा के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करके रोष भी जताया।
ब्राह्मण समाज के बैनरतले पदाधिकारी वीरवार सुबह गीता भवन मंदिर में एकत्र हुए। इस बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान प्रो. दयानंद शर्मा ने की। समाज के लोग गीता भवन मंदिर से परशुराम चौक, हिसारिया बाजार, शहीद भगत सिंह चौक से रोड़ी बाजार होते हुए सुभाष चौक पहुंचे और नारेबाजी करते हुए पूर्व विधायक भागीराम का पुतला दहन किया। प्रो. दयानंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सभी वर्गों का सम्मान करता है। बाबा साहेब के अनेक कार्यक्रम में समाज के लोग जाते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि 24 अप्रैल को गांव पोहड़का में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक भागीराम ने ब्राह्मण समाज पर जो टिप्पणी की, वो बेहद शर्मनाक है। एक वरिष्ठ व्यक्तित्व होने के नाते उनसे इस प्रकार की टिप्पणी की उम्मीद नहीं थी। प्रो. शर्मा ने कहा कि ऐलनाबाद में ब्राह्मण समाज ने इस टिप्पणी पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए भागीराम को एक सप्ताह का समय दिया था, लेकिन उन्होंने स्वयं सामने आने के बजाय सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपने बेटे से डलवाकर माफी मांगने का प्रयास किया गया, जोकि ब्राह्मण समाज को मंजूर नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी तो दो दिन बाद सभा की बैठक आयोजित कर आगामी कार्यक्रम की रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेशभर में समस्त ब्राह्मण समाज उनका सामाजिक बहिष्कार करेगा। डिप्टी सीएम के आवास के बाहर भी रोष प्रदर्शन किया जाएगा। यही नहीं जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी करवाई जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान बंसीधर, रोशनलाल वशिष्ठ कार्यकारी प्रधान, अशोक शर्मा मीरपुर, सचिव रितेश जोशी, सुरेश दड़बा, देवेंद्र गौड़ मौजूद रहे।
डॉ. आंबेडकर सभा के पदाधिकारी बोले- कुछ लोग रच रहे हैं साजिश
शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में डॉ. आंबेडकर सभा की बैठक हुई। इसमें पूर्व मंत्री भागीराम भी शामिल हुए। सभा के लोग लघु सचिवालय पहुंचे। जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूर्व मंत्री भागीराम के खिलाफ साजिश के तहत छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डॉ. भीमराव आंबेडकर सभा एवं शिक्षा समिति के संरक्षक हंस राज ने कहा कि पूर्व मंत्री भागीराम अनुसूचित जाति वर्ग के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। गांव पोहड़का में आयोजित कार्यक्रम में उनके द्वारा दिया गया वक्तव्य कहीं भी किसी समाज को आहत नहीं करता। उन्होंने वीरवार को सुभाष चौक पर पूर्व मंत्री भागीराम के ब्राह्मण सभा के प्रतिनिधियों द्वारा जलाए गए पुतले की कड़े शब्दों में निंदा की। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष भूषण बरोड़ ने कहा कि अगर किसी समुदाय या व्यक्ति ने पूर्व मंत्री भागीराम के खिलाफ षडयंत्र के तहत कोई ओछी हरकत करने की चेष्टा की तो बहुजन समाज ईंट से ईंट बजा देगा।
मेघवाल सभा के जिलाध्यक्ष रामनारायाण चिरानियां ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों ने पूर्व मंत्री भागीराम द्वारा दिए वक्तव्य को गंभीरता से सुनने के बजाय चंद सियासी लोगों के हाथों में खेलकर पुतला फूंकने की गलत हरकत की है। बैठक को बंसीलाल दहिया, गुरू रवि दास सभा के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, धन्ना दास ऋषि ,अशोक ढोसीवाल व कार्तिक मेहरा ने संबोधित किया।